सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1.) सह प्रयोगकर्ता कौन है?
- उत्तर: सह-उपयोगकर्ता एक मुख्य-उपयोगकर्ता द्वारा ट्रेसेज़ पर टैन खाते के लिए जोड़ा गया उपयोगकर्ता है।
- उत्तर: एक मुख्य प्रयोगकर्ता ट्रेसेज़ पर एक टैन के लिए उप-प्रयोगकर्ता को बना सकते हैं। एक टैन के लिए अधिकतम 4 सह प्रयोगकर्ताओं को बनाया जा सकता है।मुख्य-उपयोगकर्ता पैन डेटाबेस से उप-प्रयोगकर्ता का विवरण (नाम और पैन के आधार पर जन्म तिथि) को अपडेट, निष्क्रिय / सक्षम या नष्ट भी कर सकते हैं. यदि उप-प्रयोगकर्ता को हटाया तो उप-प्रयोगकर्ता का पूरा विवरण ट्रेसेज़ प्रणाली से हटा दिया जाएगा और मुख्य-उपयोगकर्ता को सह-उपयोगकर्ता को फिर से जोड़ने होगा।
- उत्तर: मुख्य उपयोगकर्ता और सह-प्रयोगकर्ता की कार्य प्रणालियों में कोई भिन्नता नहीं है. केवल एक ही अपवाद है कि सह-उपयोगकर्ता को ऑन लाइन सुधार विवरण दर्ज़ करने के बाद अन्तिम स्वीकृति के लिए मुख्य-उपयोगकर्ता को प्रस्तुत करना होता है. मुख्य-उपयोगकर्ता सुधार विवरण की पुष्टि करके विवरण प्रसंस्करण के लिए विभाग को प्रस्तुत करे देगा।
- उत्तर: अधिकतम 4 सह-प्रयोगकर्ताओं को ट्रेसेज़ पर टैन खाते के लिए जोड़ा जा सकता है।
- उत्तर: नही, एक नया उप-प्रयोगकर्ता, पुराने सह-प्रयोगकर्ताओं में से किसी एक को हटाने के बाद जोड़ा जा सकता है।
- उत्तर: एक सह-उपयोगकर्ता को जोड़ने या बनाने निम्न चरण हैं:-
ट्रेसेज़ पर मुख्य-प्रयोगकर्ता के रूप में लॉगिन करके "प्रोफ़ाइल" टैब पर क्लिक करें।
'उपयोगकर्ता प्रबंधन' के तहत 'सह-प्रयोगकर्ता जोड़ें' पर क्लिक करें।
सह-उपयोगकर्ता की जन्म तिथि और पैन दर्ज करें और आगे बढ़ें।
सह-प्रयोगकर्ता की जन्म तिथि और पैन के आधार पर पैन डाटा से उप प्रयोगकर्ता का नाम स्वत: प्रदर्शित होगा।
सह-उपयोगकर्ता के लिये यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर और 'जोड़ें' पर क्लिक करेंटैन के लिए उप प्रयोगकर्ता बन जायेगा। - उत्तर: नहीं, खाता को सक्रिय करना केवल मुख्य-प्रयोगकर्ता के लिये आवश्यक है न कि सह-प्रयोगकर्ता के लिये।
- उत्तर: नहीं, केवल एक मुख्य-प्रयोगकर्ता ही किसी टैन के लिए उप-प्रयोगकर्ता को बना सकता है।
- उत्तर: नहीं, उप-प्रयोगकर्ता किसी भी कटौतीकर्ता के संस्थान विवरण एवम् संचार विवरण में परिवर्तन नहीं कर सकते हैं केवल मुख्य-प्रयोगकर्ता ही इन क्षेत्रों में परिवर्तन कर पाएगा।
- उत्तर: हाँ, उप-प्रयोगकर्ता मुख्य-उपयोगकर्ता द्वारा परिवर्तित (updated) संगठन विवरण और संचार विवरण देख सकते हैं परन्तु इसमें स्वयं परिवर्तन (editing/modification) नहीं कर सकते हैं।






