सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1.) टीबीआर (TBR) क्या है?
- उत्तर: लेन-देन आधारित रिपोर्ट (TBR) कटौतीकर्ताओं द्वारा एक प्रवासी करदाता जिनके पास पैन नहीं है के मध्य हुये लेन-देन का विस्तृत विवरण होता है। लेन-देन आधारित रिपोर्ट ट्रेसेज़ के डाउनलोड टैब से डाउनलोड किया जा सकता है।
- उत्तर: टीबीआर तिमाही में ही उत्पन्न होता है।
- उत्तर: कटौतीकर्ताओं द्वारा टीडीएस की तिमाही विवरण दाखिल करके संसाधित होने के बाद टीडीएस सीपीसी द्वारा उत्पन्न की जाएगी. कटौतीकर्ता को ट्रेसेज़ पर इस के लिए एक अनुरोध देने की आवश्यकता होगी. कटौतीकर्ताओं के पास डिजिटल प्रमाण पत्र से हस्ताक्षर करने का विकल्प होगा।
- उत्तर: टीबीआर पर निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होगा:-
- नाम / पता / कटौतीकर्ता का टैन
- करदाता का नाम / पता
- रिपोर्ट संख्या
- कटौतीकर्ता द्वारा किए गए भुगतान का सारांश
- करदाता के संबंध में स्रोत पर काटे गए कर का सारांश
- कर कटौती और केन्द्र सरकार के खाते में चालान/पुस्तकीय समायोजन (शासकीय कटौतीकर्ता के मामले में) के माध्यम से जमा कर का विवरण
- कर कटौती और केन्द्र सरकार के खाते में चालान के माध्यम से जमा कर का विवरण (निजि/गैर-सरकारी कटौतीकर्ता के मामले में)
- उत्तर: हाँ, कटौतीकर्ता को टीबीआर रिपोर्ट की दूसरी प्रति जारी करनी होगी।
- उत्तर: कटौतीकर्ता के रूप मे ट्रेसेज़ पर लॉग-इन करके डाउनलोड टैब में टीबीआर के लिये आवेदन पर क्लिक करें।आवेदन करने के बाद फ़ाइल अनुरोधित डाउनलोड मे उपलब्ध हो जायेगी।उपलब्ध पर क्लिक करने के बाद आप को ज़िप फ़ोल्डर मिल जाएगा।फ़ाइलों को पीडीएफ फार्म में प्राप्त करने के लिए इस ज़िप फ़ोल्डर को पीडीएफ कनवर्टर 1.0 में ब्राउज़ करें।टीबीआर फ़ाइलों को पीडीएफ़ में परिवर्तित करते समय हस्ताक्षर करने के लिए कटौतीकर्ता डिजिटल हस्ताक्षर का विकल्प चुन सकते हैं।
- उत्तर: नहीं, केवल कटौतीकर्ता के रूप में पंजीकृत उपयोगकर्ता ही ट्रेसेज़ से टीबीआर डाउनलोड कर सकते हैं।
- उत्तर: वित्तीय वर्ष 20013-14 के बाद से टीबीआर ट्रेसेज़ से डाउनलोड कर सकते है।
- उत्तर: टीबीआर ट्रेसेज़ से डाउनलोड किया जा सकता है जो परिवर्तनीय नहीं है।






