कटौतीकर्ता
आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार, कटौतीकर्ता वह व्यक्ति होता हैं जो उसके द्वारा किये गए विशेष तरह के भुगतानों पर कर कटौती के लिए उत्तरदायी होता है । टैक्स कटौती सरकारी खाते में जमा किया जाता हैं । कटौतीकर्ता को टैक्स कटौती को निर्धारित समय के भीतर स्टैट्मेंट में रिपोर्ट करना होता हैं ।
कटौतीकर्ताओ के लिए निम्नलिखित श्रेणियों में इलेक्ट्रॉनिक टीडीएस स्टैट्मेंट फ़ाइल करना अनिवार्य हैं :
- सरकारी कार्यालय
- कंपनियों
- उन व्यक्तियों के लिए जिनके खाते पाने धारा 44AB आयकर अधिनियम, 1961 के अंतरगर्त लेखा परीक्षित आवश्यक हैं
- कटौतीकर्ताओ वित्तीय वर्ष में किसी भी तिमाही के लिए 20 से अधिक डेड्क्टी रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट देता हैं
ट्रेसेस कटौतीकर्ताओ के लिए विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए एक एकीकृत मंच हैं ।
ट्रेसेज़ कटौतीकर्ता / संग्रहकर्ता की विवरणी और पैन की टीडीएस-टीसीएस क्रेडिट की स्थिति देखने के लिए सक्षम बनाता हैं । कटौतीकर्ताओ कन्सो (Conso) फ़ाइल, फॉर्म 16 / 16A और औचित्य रिपोर्ट को ट्रेसेस पर लॉग इन करने के बाद भी डाउनलोड कर सकते हैं ।
चालान की स्थिति जांच (.csi) फ़ाइल को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
FVU के लिए कन्सो (Conso) फ़ाइल त्रुटि कोड सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
अपने टैन के विवरण पता करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
यहाँ बिन विवरण देखने के लिए क्लिक करें ।
ट्रेसेज़ के माध्यम से कटौतीकर्ताओ के लिए सुविधाएं:
- पंजीकरण और लॉग इन
- टैन के लिए उप-उपयोगकर्ता जोड़ने के लिए
- चालान स्थिति देखें
- कन्सो (Conso) फ़ाइल डाउनलोड
- डाउनलोड औचित्य रिपोर्ट
- पैन सत्यापन







