(प्र.1.) एक स्थानांतरित (migrated) उपयोगकर्ता कौन है?
- उत्तर: वो प्रयोगकर्ता जिनका टैन टिन पर पंजीकृत (और टैन पंजीकरण संख्या धारक हैं) है ट्रेसेज़ पर स्थानंतरित किए जा रहे हैं। ऐसे उपयोगकर्ताओं का उल्लेख स्थांतरित उपयोगकर्ता के रूप में किया जाता है, और इन प्रयोगकर्ताओं (कटौतीकर्ता) को दुबारा से नये प्रयोगकर्ता के रूप मे ट्रेसेज़ पर पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।
(प्र.2.) मैं टिन का पहले से ही उपयोग कर रहा हूँ।मैं ट्रेसेज़ पर कैसे पंजीकरण कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि आप टिन पर पंजीकृत हैं और आप के पास टैन पंजीकरण संख्या भी है तो आप के विवरण को ट्रेसेज़ पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।एसे प्रयोगकर्ताओं को ट्रेसेज़ पर पहली बार अपना टिन वाला यूज़र आई डी और पासवर्ड डालकर ट्रेसेज़ खाते के लिए लॉगिन करना होगा। टिन द्वारा दिए मान के अनुसार सफ़लतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, उपयोगकर्ता को कुछ अतिरिक्त जानकारी जो टिन से ट्रेसेज़ पर स्थानंतरित नहीं हुईं हैं दर्ज करनी होगी। इस छोटे से पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, उपयोगकर्ता को अपना खाता सक्रिय करना होगा। खाते के सक्रियण के बाद उपयोगकर्ता ट्रेसेज़ पर लॉगिन कर पायेगा। स्थानंतरित उपयोगकर्ता के लिए ट्रेसेज़ पर पंजीकरण प्रक्रिया ठीक वैसे ही है जैसे कि सामान्य उपयोगकर्ता की पंजीकरण प्रक्रिया।
(प्र.3.) क्या एक स्थानांतरित उपयोगकर्ता के लिये ट्रेसेज़ में यूज़र आई डी और पासवर्ड बदलना आवश्यक है?
- उत्तर: एक स्थानांतरित उपयोगकर्ता के लिए प्रयोक्ता आईडी (user id) नहीं बदला जाएगा और यह टिन में आपके पंजीकृत टैन खाते के रूप में ही रहेगा।ट्रेसेज़ में पहली बार लॉगिन करते समय आप का पासवर्ड अलग होना चाहिए।ट्रेसेज़ में आपके खाते के सक्रियण के बाद, प्रयोगकर्ता को पुरानी आई डी और नये पासवर्ड के द्वारा ट्रेसेज़ पर लॉगिन करना होगा।
(प्र.4.) मैं टिन को पहले से ही प्रयोग कर रहा हूँ, मैने ट्रेसेज़ पर अपना प्रोफ़ाइल भी अपडेट किया हुआ है। लेकिन अभी तक मेरी ई-मेल आई डी और मोबाइल पर कोई सक्रियण लिंक या कोड नहीं आया है।मैं अपने ट्रेसेज़ खाते को कैसे सक्रिय करूँ?
- उत्तर: यदि सक्रियण कोड आने के बाद आप का खाता सक्रिय नहीं हुआ, तो आप का ट्रेसेज़ खाता स्वत ही निष्क्रिय हो जाएगा। कृपया 48 घंटे के लिए प्रतीक्षा करें, उसके बाद आप ट्रेसेज़ पर नए उपयोगकर्ता के रूप में पुन: पंजीकरण कर सकते हैं।
(प्र.5.) मैं टिन पर एक पंजीकृत उपयोगकर्ता हूँ। ट्रेसेज़ पर कैसे लॉगिन कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि आपका पहले से ही टिन में एक टैन खाता है, तो आप टिन की मौजूदा यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ट्रेसेज़ पर लॉग इन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप टिन की मौजूदा यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए ट्रेसेज़ पर लॉगिन करने में सक्षम नहीं हैं, तो आप ट्रेसेज़ पर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं।
(प्र.6.) मैं टिन पर एक पंजीकृत उपयोगकर्ता हूँ लेकिन मैं अपना यूज़र आई डी/ पासवर्ड दोंनों भूल चुका हूँ!मैं ट्रेसेज़ पर पंजीकरण कैसे कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि आप अपने टिन यूजर आईडी और पासवर्ड (अपने टैन खाते के लिए) का उपयोग कर के ट्रेसेज़ पर रजिस्टर करने में सक्षम नहीं हैं, तो कृपया एक नया उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें. "नये प्रयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण" पर क्लिक कर, उपयोगकर्ता का प्रकार "कटौतीकर्ता" का चयन कर आगे बढ़ें। इस प्रकार ट्रेसेज़ पर कटौतीकर्ता के रूप में अपनी नई प्रोफ़ाइल बना सकते हैं और अपने खाते को सक्रिय करने के बाद आप ट्रेसेज़ पर लॉग इन करने में सक्षम हो जायेंगे।