ट्रेसेज्ञ




सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न



श्रेणी








उप -श्रेणी








    (प्र.1.) ऑनलाइन सुधार क्या है?
  • उत्तर: ट्रेसेज़ ने ‘ऑनलाइन सुधार' की प्रणाली जहां कटौतीकर्ता टीडीएस / टीसीएस विवरणों मे ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं प्रदान की है. कटौतीकर्ता,ट्रेसेज़ पर लॉगिन करके 'सुधार के लिए अनुरोध' करने के लिए, 'डिफ़ॉल्ट' मेनू पर जाकर क्लिक करें
  • निम्नलिखित विभिन्न सुविधाएं ऑनलाइन सुधार के माध्यम से उपलब्ध हैं:

    • 1 - गलत चालान के सुधार के मामलों में
    • 2 – टीडीएस/टीसीएस विवरण में नये चलान को जोड़ना.
    • 3 - 220/ब्याज/लेवी का भुगतान.
    • 4 - वेतन जोड़ें या वेतन हटाएँ का विवरण.
    • 5 - टीडीएस/टीसीएस विवरण सुधार चालान सूचना.
    • 6 - पैन परिवर्तन.
    • 7 - व्यक्तिगत जानकारी में सुधार.
    • 8 - डिडक्टी विवरण जोड़ना/संशोधन करना
    • 9 - डिडक्टी पंक्तियों का संचलन
    (प्र.2.) क्या एक 'सह -उपयोगकर्ता' को सुधार करने के बाद 'प्रधान उपयोगकर्ता' को सुधार निर्दिष्ट करना/बताना आवश्यक है?
  • उत्तर: हाँ, ऑन लाइन सुधार के बाद,'सह -उपयोगकर्ता टीडीएस सीपीसी को अंतिम सुधार प्रविष्ट करने के लिए 'प्रधान उपयोगकर्ता को सुधार प्रस्तुत करेंगे. सह-उपयोगकर्ता, प्रधान उपयोगकर्ता के हस्तक्षेप के बिना सुधार प्रक्रिया में आगे बढ़ने में सक्षम नहीं होगा.
  • (प्र.3.) अगर मेरा मन बदलता है, तो क्या मैं किसी भी समय 'ऑनलाइन सुधार' अनुरोध रद्द कर सकता हुँ?
  • उत्तर: हाँ, सुधार प्रसंस्करण प्रस्तुत करने से पहले, आप 'करैक्शन रेडी फ़ॉर सबमिशन' के तहत ‘अनुरोध रद्द’ कर सकते हैं, जहां आप को 'विवरण रद्द' करने के लिए एक विकल्प मिल जाएगा. इस पर (Cancel REQUEST) क्लिक करते ही आप का अनुरोध टीडीएस सीपीसी को प्रविष्ट नहीं किया जायेगा और रद्द कर दिया जायेगा
  • (प्र.4.) क्या एक कटौतीकर्ता ऑन लाइन टीसीएस सुधार भी कर सकता है?
  • उत्तर: हाँ, कटौतीकर्ता टीसीएस के लिए ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
  • (प्र.5.) क्या मैं एक से अधिक सुधार एक ही अनुरोध संख्या से दर्ज़/प्रविष्ट कर सकता हूँ?
  • उत्तर: हाँ, आप एक ही अनुरोध संख्या से उसी वित्तीय वर्ष तिमाहि और प्रपत्र प्रकार के एक से अधिक सुधार प्रविष्ट कर सकते हैं।
  • (प्र.6.) यदि मैं एक 'प्रधान उपयोगकर्ता' हूं, तो भी मुझे सुधार प्रक्रिया को जारी रखने के लिये स्वयं को आबंटित करना है या मैं बताए बिना केवाईसी के लिए आगे बढ़ सकता हूँ?
  • उत्तर: हाँ, कटौतीकर्ता के प्रधान - उपयोगकर्ता होने के बाद भी अनुरोध खुद के लिए आवंटित करना है, उसके बाद ही वो केवाईसी के लिए आगे बढ़ सकते हैं.
  • (प्र.7.) अगर मैने टोकन संख्या साथ मे नहीं ली है तो यह कहाँ उपलब्ध होगी?
  • उत्तर: कटौतीकर्ता कॉंसो फ़ाइल, जो वह ट्रेसेज़ से डाउनलोड कर सकते हैं से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा“ट्रैक करैक्शन रिक्वेस्ट” टैब के तहत “नई टोकन नंबर” हाइपर लिंक पर क्लिक करें। टोकन नंबर पॉपअप होगा।
  • (प्र.8.) सुधार के लिए अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है, तो कटौतीकर्ता क्या करेंगे?
  • उत्तर: कटौतीकर्ता मुख्य मेनू से 'डिफ़ॉल्ट' के तहत "सुधार अनुरोध की स्थिति (Track Correction Request)" का चयन कर अस्वीकार कारण जाँचें. फिर अनुरोध संख्या का चयन करें और'स्थिति' शीर्षक के तहत हाइपरलिंक 'अस्वीकृत' पर क्लिक करें. एक बार जब उपयोगकर्ता अस्वीकृति कारण के समाधान पर आवश्यक कदम लेता है, वह ट्रेसस के माध्यम से ऑनलाइन सुधार अनुरोध दोबारा प्रविष्ट कर सकता है
  • (प्र.9.) मैंने एक पेपर रिटर्न दाखिल की है, और ट्रेसेज़ के माध्यम से ऑनलाइन सुधार करना चाहता हूँ । मुझे कैसे आगे बढ़ना चाहिए?
  • उत्तर: ऑनलाइन सुधार प्रणाली ट्रेसेज़ पर पेपर रिटर्न के मामले में उपलब्ध नहीं होगा
  • (प्र.10.) ऑनलाइन सुधार करने के लिए दिशा निर्देश क्या हैं?
  • उत्तर: ऑनलाइन सुधार करने के दिशा-निर्देश नीचे उल्लेख है:-
  • ऑनलाइन सुधार के लिए दिशा-निर्देश

    त्रुटि / गलतियों के प्रकार सुधार प्रकार वित्तीय वर्ष से उपलब्ध DSC की आवश्यकता
    चालान का मिलान न हो / आवश्यकता से ज्यादा आरक्षित चालान सुधार वित्तीय वर्ष 2007-08 से नहीं
    नए चालान को जोड़ने के लिए विवरण मे सुधार ज़ोड़ना वित्तीय वर्ष 2007-08 से नहीं
    ब्याज और विलम्ब शुल्क मांग भुगतान हटाने के लिए 220,ब्याज,वसूली कर(levy),विलम्ब दाखिल का भुगतान वित्तीय वर्ष 2007-08 से नहीं
    करदाता पंक्ति का संचलन ओवरबूक चालान के लिए समाधान
    (चालान से करदाता पंक्ति हटायें)
    वित्तीय वर्ष 2007-08 से नहीं
    पैन सुधार करने के लिए पैन सुधार वित्तीय वर्ष 2007-08 से हाँ
    करदाता पंक्ति जोड़ना/संशोधन करदाता विवरण को जोड़ें/संशोधित करें वित्तीय वर्ष 2013-14 से हाँ
    व्यक्तिगत जानकारी में सुधार व्यक्तिगत जानकारी वित्तीय वर्ष 2007-08 से हाँ
    वेतन विवरण मे रुपांतरण वेतन जोड़ें या वेतन हटाएँ का विवरण वित्तीय वर्ष 2013-14 से हाँ
    (प्र.11.) ऑनलाइन सुधार करते समय कौन कौन सी त्रुटियाँ दिखाई देते हैं?
  • उत्तर: ऑनलाइन सुधार करते समय प्रदर्शित होने वाली कुछ त्रुटि का नीचे उल्लेख कर रहे हैं:
  • ऑनलाइन सुधार करते समय प्रदर्शित होने वाली त्रुटि

    त्रुटि या चूक के प्रकार विवरण
    निर्दिष्ट खोज मापदंड के लिए कोई डेटा उपलब्ध नहीं जब चयनित विवरण रद्द / अस्वीकृत हो तो खोज मापदंड में दर्ज़ किया डाटा वित्तीय वर्ष, तिमाही, प्रपत्र प्रकार और नवीनतम टोकन किसी से संबंधित नहीं है, यह त्रुटि दिखाई देती है
    निर्दिष्ट खोज मापदंड के लिए सुधार अनुरोध पहले से ही प्रविष्ट की गई है।“डीफ़ॉल्ट”मेनू के तहत 'ट्रैक सुधार अनुरोध' स्क्रीन में स्थिति की जाँच करें यह त्रुटि तब होती है, जब कटौतीकर्ता एक ऑनलाइन सुधार शुरू कर दी है और यह या तो कटौतीकर्ता की तरफ़ से लंबित या ट्रेसेज़ पर प्रसंस्करण के लिए लंबित है
    सिस्टम में तकनीकी समस्या हुई है। कृपया कुछ देर बाद प्रयास करें अगर जावा 8 (अद्यतन 45) 32 बिट / 64 बिट के साथ जेआरई (JRE) 1.7 या इस के ऊपर, आपके सिस्टम कन्फ़िगरेशन पर निर्भर, सामयिक(update) नहीं है यह त्रुटि होती है। सिस्टम की ब्रॉउज़िंग हिस्ट्री,कुकीज़,अस्थायी(टेम्प)फ़ाइलें,साफ़ करें। इंटरनेट एक्सप्लोअर में पॉप अप अवरोधक(blocker) सक्षम करें। जावा अद्यतन(update) करने के बाद सिस्टम पुन:चालू करें। संगत ब्राउज़र का प्रयोग करना है।
    नुरोध प्रधान उपयोगकर्ता के लिए प्रस्तुत किया गया है ऑनलाइन सुधार प्रविष्ट करने का अधिकार केवल प्रधान उपयोगकर्ता के रूप में प्रधान उपयोगकर्ता को सौंपा जाना
    उच्च कटौती/ गैर कटौती/कम कटौती के लिए कारण अनिवार्य है जब कटौतीकर्ता,करदाता जोड़े/संशोधन की पंक्ति में विकल्प कुल टीडीएस जमा में '0'लिख देता है तब यह त्रुटि होती है
    ब्याज के रूप में ली गई राशि में वृद्धि (15),वसूली(levy)(8) और अन्य के रूप में ली गई राशि(16) चालान में उपलब्ध शेष राशि से अधिक राशि नहीं होना चाहिए यह त्रुटि तब होती है, जब कटौतीकर्ता चालान राशि से अधिक राशि को लेता है. कटौतीकर्ता को 'अन्य'के कॉलम में किसी भी राशि नहीं लिखना चाहिए इसे खाली छोड़ दिया जाना चाहिए।
    अनुरोध किए गए विवरण के लिए ट्रेसेज़ पर ऑनलाइन सुधार सक्षम नहीं है। कृपया एनएसडीएल के माध्यम से सुधार करें और क्रमिक सुधार ट्रेसेज़ पर दायर किया जा सकता। यह त्रुटि तब होती है जब कोई भी टीडीएस विवरण उस सटीक प्रपत्र प्रकार,वित्तीय वर्ष और तिमाही के लिए,ट्रेसेज़ द्वारा संसाधित न हों. एक बार कटौतीकर्ता कंसो फ़ाइल से सुधार दाखिल करेंगे, तो वह भविष्य में ऑनलाइन सुधार करने के लिए सक्षम हो जाएंगा
    प्राधिकृत / जिम्मेदार व्यक्ति के पैन की जानकारी ट्रेसेज़ प्रोफ़ाइल के अनुसार और सुधार मे व्यक्तिगत जानकरी के अनुसार एक ही होना चाहिए. दायर संशोधन में अधिकृत / जिम्मेदार व्यक्ति का पैन अपडेट करें प्रोफ़ाइल और दायर किये विवरण में अधिकृत व्यक्ति का पैन एक नहीं है, तो यह त्रुटि उत्पन्न होती है.
    वित्तीय वर्ष (उदा. 2014-15) के लिए कोई चालान टैगिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। कृपया नीचे ड्रॉप-डाउन से एक वित्तीय वर्ष का चयन करें या चालान जमा करें या कंसो फ़ाइल के लिये अपने आँकलन अधिकारी(AO) से संपर्क करें (चालान में परिवर्तन आवश्यक हो तो।) यह त्रुटि तब हो सकती है, जब बुक एंट्री फ़्लैग'हाँ',टैन या वित्तीय वर्ष चालान पर गलत हो
    (प्र.12.) क्या मैं ट्रेसेज़ पर उपलब्ध डिफ़ॉल्ट सारांश के आधार पर सुधार कर सकता हूँ?
  • उत्तर: हाँ, आप ट्रेसेज़ पर उपलब्ध डिफ़ॉल्ट सारांश के आधार पर सुधार कर सकते हैं; हाँलाकि आप को ट्रेसेज़ से उपडेटिड औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है. औचित्य रिपोर्ट त्रुटियों / बकाया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जिसको संशोधन विवरण दाखिल करके सुधारने की जरूरत है.
  • (प्र.13.) ऑनलाइन सुधार करने के बाद,सुधार प्रक्रिया प्रणाली मे कितना समय लगता है?
  • उत्तर: ऑनलाइन सुधार की कार्रवाई 24 घंटे के भीतर की जाएगी.
  • (प्र.14.) सुधार अनुरोध की स्थिति कैसे जाँचें?
  • उत्तर: कटौतीकर्ता के रूप में ट्रेसेज़ पर लॉग इन करने के बाद,डिफ़ॉल्ट मेनू के तहत 'ट्रैक सुधार अनुरोध'का चयन करें. कटौतीकर्ता तीन विकल्पों का उपयोग कर अनुरोध ट्रैक कर सकते हैं:-
    * अनुरोध संख्या
    * तिथि
    * सभी देखें
  • (प्र.15.) यदि कटौतिकर्ता के पास ऑन लाइन सुधार करने के लिये केवाईसी मे जो विवरण दर्ज़ करना है नहीं है तो?
  • उत्तर: कटौतीकर्ता ऑनलाइन सुधार करने के लिए डीएससी समर्थित केवाईसी का उपयोग कर सकते हैं. यदि डीएससी (DSC) उपलब्ध नहीं है,तो कटौतीकर्ता क्षेत्र के आकलन अधिकारी आवश्यक से विवरण प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
  • (प्र.16.) क्या कटौतिकर्ता वित्तिय वर्ष 2012 13 से पहले ऑन लाइन सुधार कर सकते है?
  • उत्तर: हाँ, कटौतीकर्ता वित्तीय वर्ष 2007-08 से ऑन लाइन सुधार कर सकते हैं; हालांकि कटौतीकर्ता यह सुनिश्चित करलें संबंधित विवरण के लिए नवीनतम सुधार टीडीएस सीपीसी के माध्यम से संसाधित किया गया हो.
  • (प्र.17.) चालन जोड़ने (Tag) और चालान परिवर्तन में अंतर?
  • उत्तर: ट्रेसेज़ पर संबंधित क्षेत्र के आकलन अधिकारी से नियम-पुस्तक द्वारा प्राप्त मांग के लिए ट्रेसेज़ पर चालान जोड़ना (टैग) और चालान बदल ने की एक नई प्रणाली उपलब्ध है।
    चालन जोड़ना (Tag Challan) - कटौतीकर्ता क्षेत्र के निर्धारण अधिकारी से प्राप्त मैनुअल मांग को बंद करने के लिए चालान भुगतान करके ऑनलाइन टैग (जोड़) कर सकते हैं.
    चालान बदलना/परिवर्तन (Replace Challan) - कटौतीकर्ता मांग को समाप्त करने के लिए ओलटास (OLTAS) में पहले से ही उपलब्ध पर्याप्त राशि के चालान के साथ परिवर्तित कर सकते हैं
  • (प्र.18.) ऑनलाइन संयुक्त अभियाचना क्या है?
  • उत्तर: यह एक टीडीएस सीपीसी और नियमक मिश्रित अभियाचना है
  • (प्र.19.) सह-उपयोगकर्ता या प्रधान उपयोगकर्ता कौन है?
  • उत्तर: जिसने आयकर विभाग द्वारा जारी किये गये टैन का ट्रेसेज़ पर खाता बनाया है ‘प्रधान उपयोगकर्ता’ है. सह-प्रयोगकर्ता: प्रधान उपयोगकर्ता द्वारा अपने अधीन ट्रेसेज़ खाते के विवरण का अभिगमन (Access) किसी को भी देना है. सह – उपयोगकर्ता, प्रधान उपयोगकर्ता द्वारा बनाया जाता है; प्रधान-उपयोगकर्ता ट्रेसेज़ पर अपने खाते के अंतर्गत 3 सह उपयोगकर्ता बना सकते हैं