सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1.) समेकित (Consolidated File) फ़ाइल क्या है?
- उत्तर: यह सम्बन्धित टैन/वित्तीय वर्ष/तिमाही/प्रपत्र प्रकार के लिये दाखिल टीडीएस/टीसीएस का प्रसंस्कृत (नियमित्/संशोधित) विवरण का संयुक्त डाटा है.
- उत्तर: समेकित फ़ाइल वित्तीय वर्ष 2007-08 से ट्रेसेज़ पर उपलब्ध है।
- उत्तर: समेकित फ़ाइल का एक्सटेंशन '. टीडीएस (.tds) फ़ाइल ' प्रारूप में होगा।
- उत्तर: समेकित फ़ाइल किसी खास टैन / वित्तीय वर्ष / तिमाही/ प्रपत्र प्रकार के लिए सुधार फाइल करते समय, सम्बंधित टीडीएस/टीसीएस में किए गए पिछले सभी सुधार के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस समेकित फ़ाइल को सुधार के लिये प्रयोग मे लाने के लिये RPU या किसी तीसरे पक्ष के सॉफ़्ट्वेअर में अपलोड किया जा सकता है। इस फ़ाइल से दाखिल सुधार एक विशेष टैन / वित्तीय वर्ष / तिमाही / प्रपत्र प्रकार के लिए हर बार अपडेट होता रहता है. जब भी किसी दिए गए संयोजन के लिए एक सुधार विवरण दाखिल की जाती है, तब एक नयी समकेतिक फ़ाइल की आवश्यकता होती है।
- उत्तर: समकेतिक फ़ाइल डाउनलोड करने के लिये निम्नलिखित चरण का पलन करें:-
1) 'कटौतीकर्ता' के रूप में ट्रेसेज़ पर लॉग इन करें।
2) 'विवरण/भुगतान'(Statement/payment) टैब पर जाएं।
3) 'समेकित फ़ाइल के लिए अनुरोध'(Request for Consol File) पर क्लिक करें।
4) फ़ाइल 'डाउनलोड' टैब में 'अनुरोधित डाउनलोड' के अन्तर्गत उपलब्ध हो जाएगी। - उत्तर: समेकित फ़ाइल को खोलने के लिए पासवर्ड आपका टैन_अनुरोध संख्या है(अक्षर अंग्रेजी के बड़े वर्ण में लिखें)। उदाहरण के लिए यदि आपका टैन ABCD12345E और अनुरोध नंबर 6789 है तो समकेतिक फ़ाइल को खोलने के लिये पासवर्ड ABCD12345E_6789 होगा।
- उत्तर: पेपर रिटर्न की स्थिति में समकेतिक (कंसोल) फ़ाइल ना ही ऑफ़ लाइन सुधार प्रक्रिया के लिये (through TIN-FC) और न ही ऑनलाइन सुधार (through-TRACES) के लिए उपलब्ध होगा. इसलिये ईलेक्ट्रॉनिक्ली फ़ाइल की हुई रिटर्न से, पपेर रिटर्न सुधार दाखिल करने की प्रक्रिया अलग है। पेपर रिटर्न के मामले में सुधार दाखिल करने के लिए निम्नलिखित चरण हैं:-
- (a) टैन
- (b) पहले से ही दर्ज़ पपेर रिटर्न मे नियमित टीडीएस विवरण की टोकन संख्या
- (c) वित्तीय वर्ष
- (d) फ़ॉर्म
- (e) तिमाही
- (f) संचार विवरण
- (g) ई-मेल आई डी
- (h) रद्द करने का कारण
- (i) अधिकृत व्यक्ति का नाम तथा पद
- (j) जो पेपर रिटर्न रद्द करना है उसकी तत्कालीन रसीद की प्रति (Copy of provisional)
1) कटौतीकर्ता को नीचे उल्लेखित विवरण के रूप में किसी टिन सुविधा केंद्र (संगठन के लेटरहेड) पर पेपर रिटर्न रद्द करने के लिए अनुरोध पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता है:-
2) एक बार 'वाई' प्रकार की सुधार अपलोड करने के बाद विवरण रद्द कर दिया और टीडीएस सीपीसी से से उसकी स्वीकृति प्राप्त हो जाती है तो उसके बाद सम्बंधित कटौतीकर्ता उस विवरण को इलेक्ट्रॉनिकली फ़ाइल कर सकता है।






