(प्र.1.) डिफ़ॉल्ट सूचनापत्र खोलने के लिए पासवर्ड क्या है?
- उत्तर: डिफ़ॉल्ट सूचना पत्र खोलने का पासवर्ड टैन के पहले चार अक्षर_नियमित विवरण दाखिल करने की तिथि है (तिथि DDMMYYYY के प्रारूप में होनी चाहिए) । उदाहरण के लिए, यदि टैन ABCD12345E है और नियमित विवरण दाखिल करने की तिथि 30-Sep-2012 है, तो पासवर्ड 'ABCD_30092012' के रूप में दर्ज करें।
(प्र.2.) नियमित विवरण दाखिल करने की तिथि कैसे प्राप्त करें?
-
उत्तर: नियमित विवरण दाखिल करने की तारीख खोजने के लिए कटौतीकर्ता को "स्टेटमेंट / पेमेंट" टैब के अंतर्गत उपलब्ध "स्टेटमेंट स्टेटस" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
विवरण स्थिति (स्टेटमेंट स्टेटस) देखने के चरण इस प्रकार हैं:
- चरण 1 : ट्रेसेज़ वेबसाइट पर "यूजर आईडी", "पासवर्ड" के साथ लॉगिन करें और "सत्यापन कोड" दर्ज करें। अवतरण पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 2 : "स्टेटमेंट/पेमेंट" टैब के अंतर्गत उपलब्ध "स्टेटमेंट स्टेटस" विकल्प पर क्लिक करें।
- चरण 3 : नीचे दिए गए खोज विकल्पों में से एक का चयन करें:
विकल्प 1 : स्टेट्मेंट: वित्तीय वर्ष, तिमाही और फॉर्म प्रकार दर्ज करें।
विकल्प 2 : टोकन नंबर: "अनंतिम रसीद/टोकन नंबर" दर्ज .
विकल्प 3 : स्टेट्मेंट स्टेटस: "फाइलिंग का वित्तीय वर्ष" (जिसमें विवरण दाखिल किया गया है), फाइलिंग की तिमाही, फॉर्म का प्रकार और स्टेटमेंट की स्थिति दर्ज करें।
विकल्प 4 : पिछले 3 महीनों के दौरान: पिछले 3 महीनों के दौरान दाखिल किए गए विवरण की स्थिति प्रदर्शित की जाएगी।
(प्र.3.) मुझे टैन समर्पण (सरेंडर) करने के लिए क्या करना चाहिए?
- उत्तर: कटौतीकर्ता को अपने क्षेत्राधिकार आकलन अधिकारी (ए ओ) से संपर्क करना होगा ।
(प्र.4.)क्या कटौती पंक्ति स्तर पर धारा 288बी के तहत पूर्णांकन (Rounding Off) की अनुमति है?
- उत्तर: धारा 288बी के तहत पूर्णांकन की अनुमति विवरण स्तर पर है, कटौती पंक्ति स्तर पर नहीं।
(प्र.5.) कटौती पंक्ति में प्रस्तुत किए गए उच्च कटौती निशान "सी" की स्थिति में कौन से क्षेत्र को परिवर्तित किया जा सकता है?
-
उत्तर: यदि "सी" निशान प्रस्तुत किया गया है, तो नीचे दिए गए क्षेत्र ही केवल परिवर्तन करने योग्य हैं:
- भुगतान / क्रेडिट की तारीख
(प्र.6.) मुझे धारा 154 के अधीन पैन त्रुटि का संप्रेषण प्राप्त हुआ है। मैंने पहले ही उच्च दर पर टीडीएस का भुगतान कर दिया है। ट्रेसेज़ में "डिफ़ॉल्ट सारांश" में कोई डिफ़ॉल्ट भी नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: पैन त्रुटि संचार एक डिफ़ॉल्ट सूचना नहीं है।यह सूचनात्मक संचार है कि विवरण में अवैध पैन/पैन उपलब्ध न होने वाली प्रविष्टियाँ पाई गई हैं।
कृपया विवरण की जाँच करें और यदि आवश्यक हो, तो वैध पैन (ओं) के साथ संशोधित विवरण दाखिल करें।
(प्र.7.) मुझे टीडीएस सीपीसी से डिफ़ॉल्ट नोटिस मिला लेकिन मैंने स्टेटमेंट की जाँच की है, सभी विवरण सही हैं। मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: विवरण में डिफ़ॉल्ट की जाँच करने के लिए, कृपया संबन्धित वित्तीय वर्ष,तिमाही और फॉर्म प्रकार के लिए औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करें। औचित्य रिपोर्ट विवरण लेन-देन स्तर पर चूक की पहचान करने और उन्हें संशोधित करने में मदद करती है।
(प्र.8.)उन कर्मचारियों का विवरण जो वर्ष के एक भाग के लिए कटौतिकर्ता के साथ थे, उन्हें फॉर्म 24क्यू में कैसे दिखाया जाए?
- उत्तर: जब किसी कर्मचारी ने वित्त वर्ष के केवल किसी एक भाग के लिए कटौतीकर्ता (नियोक्ता) के साथ काम किया है, तो कटौतीकर्ता को उस कर्मचारी के वेतन से टीडीएस काट लेना चाहिए और उसके साथ उद्यम की तिथि तक संबंधित तिमाही के फॉर्म 24क्यू में इसका उल्लेख करना चाहिए। इसके अलावा, अंतिम तिमाही के लिए फॉर्म 24क्यू दाखिल करते समय, कटौतीकर्ता को उस कर्मचारी का विवरण अनुलग्नक 2 में शामिल करना चाहिए, इस तथ्य के बावजूद कि कर्मचारी वर्ष के अंतिम दिन में उसके साथ उद्यम में नहीं था।
इसी प्रकार, कर्मचारी वित्तीय वर्ष के दौरान जिस कटौतीकर्ता के साथ रोजगार में शामिल होता है, उसके टीडीएस विवरण को वर्तमान कटौतीकर्ता द्वारा संबंधित तिमाही के फॉर्म 24 क्यू में सूचित किया जाना इसके अलावा, अंतिम तिमाही के लिए फॉर्म 24 क्यू दाखिल करते समय, कटौतीकर्ता को अनुबंध 1 एवं 2 में उसके अधीन रोजगार की वास्तविक अवधि के लिए ऐसे कर्मचारी के टीडीएस का विवरण शामिल करना चाहिए।
(प्र.9.) मैंने अतिरिक्त टीडीएस/टीसीएस राशि जमा कर दी है। मैं चालान की उपलब्ध शेष राशि का उपयोग कहाँ कर सकता हूँ?
- उत्तर: चालान में उपलब्ध शेष राशि का उपयोग निम्नानुसार किया जा सकता है:-
- उपलब्ध राशि का उपयोग आगामी और पिछली तिमाहियों में टीडीएस/टीसीएस के भुगतान या किसी अभियाचना के भुगतान (यदि उत्पन्न हो) के लिए किया जा सकता है।
- कटौतीकर्ता चालान की उपलब्ध शेष राशि के लिए रिफंड (दिशा-निर्देशानुसार) फाइल कर सकता है।
(प्र.10.) अभियाचना भुगतान के लिए किस चालान का उपयोग किया जाना चाहिए?
- उत्तर: कटौतीकर्ता को चालान आईटीएनएस-281 के माध्यम से अभियाचना का भुगतान करना होगा।
(प्र.11.) टीडीएस/टीसीएस अभियाचना भुगतान करते समय किस लघु शीर्ष का चयन करना होगा?
- उत्तर: लघु शीर्ष-400.
(प्र.12.) एकल पैन से जुड़े सभी टैन (ओं) के लिए पैन स्तर पर बकाया राशि के बारे में कैसे जानें?
- उत्तर: एकल पैन से जुड़े विभिन्न टैन (ओं) की बकाया की सूची की जाँच करने के लिए, कृपया करदाता लॉगिन पर ट्रैसेज़ से "समेकित टीडीएस अनुपालन (अग्ग्रेगेटेड़ टीडीएस कंप्लायंस)" रिपोर्ट डाउनलोड करें।
"समेकित टीडीएस अनुपालन (अग्ग्रेगेटेड़ टीडीएस कंप्लायंस)" रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए, कृपया ट्रेसेज़ वेबसाइट (www.tdscpc.gov.in) पर अपलोड किए गए ई-ट्यूटोरियल को देखें।
(प्र.13.) मैंने टीडीएस विवरण में अपने एक डेडक्टी का गलत पैन उल्लेखित किया था, अब मैं उसे संशोधित चाहता हूँ। इस तरह के संशोधन की क्या प्रक्रिया है और मैं पैन कितनी बार बदल सकता हूँ?
- उत्तर: पैन को ठीक करने के लिए आपको (ऑनलाइन/ऑफलाइन समकेतिक फाइल के माध्यम से) संशोधन विवरण दाखिल करना होगा। आप एक अमान्य पैन को वैध पैन में दो (2) बार बदल सकते हैं और वैध पैन को वैध पैन में संशोधन की अनुमति केवल एक बार है।
ध्यान दें:- ट्रैसेज़ के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन सुधार के लिए, ट्रेसेज़ पर डीएससी पंजीकरण अनिवार्य है।
(प्र.14.) टीडीएस / टीसीएस विवरण दाखिल करने की नियत तिथि क्या होगी यदि नियत तिथि रविवार या छुट्टी के दिन पड़ती है?
- उत्तर: उस स्थिति में नियत तिथि को अगले व्यावसायिक दिन के रूप में माना जाएगा।
(प्र.15.) यदि मैंने अपनी डिफ़ॉल्ट राशि जमा कर दी है,क्या संशोधन विवरण दाखिल करना अनिवार्य है?
- उत्तर: हाँ, डिफ़ॉल्ट को दूर करने के लिए कटौतीकर्ता को बकाया राशि जमा करने के बाद संशोधन विवरण दाखिल करना होगा।
(प्र.16.) मैंने फॉर्म 24 क्यू, तिमाही-4 के अनुलग्नक-I में पैन को सही कर दिया है, लेकिन अभियाचना अभी भी उपलब्ध है?
- उत्तर: अभियाचना को हटाने के लिए कृपया अनुलग्नक 2 को भी जांचें और अनुलग्नक - 2 में भी संशोधन (यदि आवश्यक हो) करें।