सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
(प्र.1.) ट्रेसेज़ लॉगिन करने के बाद एक नया लिंक "ई- फ़ाइलिंग पर पंजीकरण" वेबसाइट पर उपलब्ध है! यह क्या है और कैसे उपयोगी है?
- उत्तर: 'ई-फाइलिंग की साइट पर पंजीकरण' कटौतीकर्ता और कर संग्रहकर्ता के लिए ई- फाइलिंग पर पंजीकरण करने की एक सुविधाजनक प्रणाली है। इससे कटौतीकर्ता / कर संग्रहकर्ता को निम्नलिखित क्रियाओं में सहायता मिलेगी:-
- फ़ॉर्म 15 सीए को दाखिल करने में.
- मूल ई- टीडीएस / टीसीएस विवरण को ऑनलाइन दाखिल करने में.
- 15 ज़ी/15एच को अपलोड करने और उसे देखने में.
(प्र.2.) मैं ई-टीडीएस रिटर्न एनएसडीएल पर कैसे फाइल कर सकता हूँ?
- उत्तर: नहीं, ई- टीडीएस / टीसीएस रिटर्न 1 May'2016 के बाद से https://tinpan.proteantech.in/ से ऑनलाइन अपलोड बंद कर दिया गया है. फ़िर भी, आप टिन-सुविधाकेन्द्र (TIN-FC) पर ई-टीडीएस रिटर्न / एआईआर दाखिल कर सकते हैं।
(प्र.3.) क्या टिन सुविधा केन्द्र ने अपनी सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है?
- उत्तर: नहीं।
(प्र.4.) ई-टीडीएस रिटर्न/ एआईआर दाखिल करने का दूसरा तरीका क्या है?
- उत्तर: मूल ई-टीडीएस/ एआईआर रिटर्न को ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा अब www.incometaxindia.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
(प्र.5.) क्या ई-टीडीएस रिटर्न दाखिल करने के लिए मेरे टैन का पंजीकरण आवश्यक है?
- उत्तर: हाँ, ट्रेसेज़ में कटौतीकर्ता के रूप में लॉगिन करने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ई-फाइलिंग ('ई-फाइलिंग साइट पर पंजीकरण') के माध्यम से आपका टैन पंजीकरण कराना आवश्यक है।
(प्र.6.) मैंने ट्रेसेज़ वेबसाइट पर एक कटौतीकर्ता के रूप में पंजीकरण नहीं किया है; क्या मैं ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए लिंक 'ई-फाइलिंग साइट पर पंजीकरण' देखने में सक्षम हो पाऊँगा?
- उत्तर: 'ई-फाइलिंग साइट पर पंजीकरण' लिंक कटौतीकर्ता के लॉगिन में उपलब्ध है, इसलिए कटौतीकर्ता का ई-फाइलिंग पर पंजीकरण करने के लिए और मूल टीडीएस / टीसीएस विवरण अपलोड करने के लिए ट्रेसेज़ पर पहले पंजीकरण करना आवश्यक है।
(प्र.7.) मैं पहली बार मूल ई- टीडीएस / टीसीएस विवरण दाखिल करने की कोशिश कर रहा हूँ और मैंने ट्रेसेज़ पर अभी तक पंजीकरण नहीं किया है । मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: आप को ट्रेसेज़ पर पंजीकरण करने के लिए टीडीएस/टीसीएस विवरण दाखिल करना अनिवार्य है।कृपया नीचे दिए गये चरणों का पालन करें:
- कृपया किसी भी टिन-सुविधा केंद्र पर जाकर अपना टीडीएस/टीसीएस रिटर्न दाखिल करें।
- विभाग द्वारा टीडीएस विवरण संसाधित हो जाने के बाद, आप ट्रेसेज़ पर पंजीकरण करने में सक्षम हो पायेंगे।
- एक बार जब आप ट्रेसेज़ पर पंजीकृत हैं, (कृपया ट्रेसेज़ पर पंजीकरण का ई-ट्यूटोरियल देखें)।
- पंजीकरण के बाद ट्रेसेज़ पर लॉगिन करें।
- 'क़्विक लिंक' अनुभाग पर जाएं, और 'ई- फाइलिंग साइट पर पंजीकरण' पर क्लिक करें.
(प्र.8.) ट्रेसेज़ के माध्यम से ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकरण करने की क्या प्रक्रिया है?
- उत्तर: ट्रेसेज़ के माध्यम से ई- फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए, कटौतीकर्ता / कर संग्रहकर्ता को निम्न चरणों का पालन करना है:-
- पंजीकृत उपयोगकर्ता को ट्रेसेज़ वेबसाइट में लॉग- इन करना है।
- 'क्विक लिंक' अनुभाग में, उपयोगकर्ता को 'ई- फाइलिंग साइट पर पंजीकरण' का विकल्प दिया जाएगा।
- कटौतीकर्ता www.incometaxindiaefiling.gov.in साइट पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- उपयोगकर्ता एक समय में केवल एक बार ही ई- फाइलिंग पर पंजीकरण'लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. यदि उपयोगकर्ता पुन:प्रयास करता है, तो निम्न संदेश प्रदर्शित होगा:
- "ई-फाइलिंग साइट पर पहले से ही निर्देशित। 'ई-फाइलिंग पर पंजीकरण' लिंक का उपयोग करने के लिए लॉग आउट करें और फिर लॉगिन करें."
- ई-फाइलिंग साइट पर पंजीकृत कटौतीकर्ताओं को 'ई-फाइलिंग पर पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि उपयोगकर्ता 'ई-फाइलिंग पर पंजीकरण' पर क्लिक करने की कोशिश करता है, तो निम्न संदेश प्रदर्शित होगा:
- "ई-फाइलिंग साइट पर पहले से ही पंजीकृत है,किसी भी मदद के लिए कृपया आईटीआर-सीपीसी संपर्क करें".
(प्र.9.) मैं www.incometaxindiaefiling.gov.in पर पहले से ही एक कटौतीकर्ता रूप में पंजीकृत हूँ; क्या मुझे अभी भी ट्रेसेज़ के माध्यम से पंजीकरण करने की आवश्यकता है?
- उत्तर: नहीं।
(प्र.10.) क्या मुझे हमेशा ई-फ़ाइलिंग वेबसाइट पर ई-फ़ाइलिंग विवरण देखने के लिए ट्रेसेज़ लॉगिन कर के जाना होगा?
- उत्तर: नहीं, एक बार जब आपने सफलतापूर्वक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकरण पूरा कर लिया है तो आप सीधे ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
(प्र.11.) ई-टीडीएस/टीसीएस विवरणों को ऑनलाइन अपलोड करने की नई प्रक्रिया क्या है?
- उत्तर: ई-टीडीएस विवरण और एआईआर को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रणाली की www.tin-nsdl.com पर 1 मई 2016 से, निष्क्रिय है। इस परिवर्तन के बाद, उपयोगकर्ता ई-टीडीएस रिटर्न फाइल करने के लिए निम्न विकल्प का चयन कर सकेंगे:-
- टीआईएन सुविधा केंद्र पर जाकर.
- ई-टीडीएस रिटर्न फाइल करने के लिए ट्रेसेज़ के पंजीकृत उपयोगकर्ता (कटौतीकर्ता) ट्रेसेज़ पर लॉग-इन करने के बाद उपलब्ध लिंक 'ई-फाइलिंग की साइट पर पंजीकरण 'पर क्लिक कर सकते हैं.
(प्र.12.) जब मैं लिंक 'ई-फाइलिंग साइट पर पंजीकरण' पर क्लिक करता हूँ, तो मैं यह मुझे ई-फाइलिंग वेबसाइट पर नहीं ले जा पा रहा है?
- उत्तर: ट्रेसेज़ के लिंक द्वारा ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाने के लिए अपने ब्राउज़र में पॉप-ब्लॉकर को निष्क्रिय करें।
(प्र.13.) क्या ट्रेसेज़ पर उपलब्ध नई लिंक के माध्यम से ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य है?
- उत्तर: नही।
(प्र.14.) क्या ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन-टीडीएस/टीसीएस विवरण को अपलोड करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर आवश्यक है?
- उत्तर: हाँ।
(प्र.15.) क्या ई-टीडीएस विवरण ऑनलाइन दाखिल करने के लिए कोई शुल्क भी लिया जाता है या यह शुल्क मुक्त है?
- उत्तर: नही, ई-टीडीएस विवरण ऑनलाइन दाखिल करने के लिए कोई शुल्क नही लिया जाता है! यह नि:शुल्क है।