पीएओ
वेतन और लेखा कार्यालय ( पीएओ ) वो निर्दिष्ट व्यक्ति है जो अपने अंतरगर्त आने वाले डी डी ओज़् द्वारा काटे गए कर का विवरण, आयकर ( सिस्टम ) के महानिदेशक द्वारा प्राधिकृत एजेंसी पर माह के अंत से 15 दिनों के भीतर जमा करने के लिए बाधेय हैं । पीएओ को एजेंसी द्वारा उत्पन्न बिन को उन डी डी ओज़् को सूचना करना होता है जिनको कर काटने का श्रेय दिया गया हैं ।
ऎसे सरकारी कार्यालय में जहॉ कर का भुगतान बिना चालान के द्वारा केन्द्रीय सरकार के खाते में जमा किया गया हैं उन्हें फॉर्म 24G फाइल करना होता हैं । पीएओ द्वारा फाइल किया गया यह 24G स्टैट्मेंट G-OLTAS डेटाबेस का निर्माण करता हैं ।
ट्रेसेज़ द्वारा पीएओ पंजीकरण कर, किसी भी टैन जो ए आई एन से मैप है उसकी स्टैट्मेंट की स्थिति देखने के लिए सक्षम बनाता हैं । डैशबोर्ड उनके डी डी ओज़् से संबंधित जानकारी का सारांश देता हैं ।
ट्रेसेज़ के माध्यम से पीएओ लिए सुविधाएँ:
- ट्रेसेज़ पर पंजीकरण
- डैशबोर्ड देखें
- एक टैन के लिए स्टैट्मेंट स्टेटस देखें
- प्रोफ़ाइल का प्रबंधन करें







