(प्र.1.) औचित्य रिपोर्ट क्या है?
- उत्तर: यह एक दस्तावेज है जो कटौतीकर्ता को भेजे गये सूचना पत्र के लिए अनुलग्नक रूप में कार्य करता है। सूचनापत्र कटौतीकर्ता को मेल/ पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा है, लेकिन औचित्य रिपोर्ट ट्रेसेज़ पोर्टल के डिफ़ॉल्ट टैब से डाउनलोड करनी होगी।
(प्र.2.) औचित्य रिपोर्ट का क्या उद्देश्य है?
- उत्तर: यह दस्तावेज़ एक कटौतीकर्ता द्वारा किसी वित्तिय वर्ष और उस से सम्बन्धित तिमाही के लिये दाखिल टीडीएस/टीसीएस विवरण के प्रसंस्कृत होने के बाद आयकर विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न त्रुतियों/ खामियों की जानकारी देता है। यह उन त्रुटियों/ खामियों के बारे में एक विस्तृत जानकारी देता है जिनका कटौतीकर्ता को सुधार विवरण आवश्यक ब्याज / शुल्क / अन्य देय राशि का भुगतान कर के दाखिल करने की आवश्यकता है। कटौतीकर्ता किसी भी त्रुटि निर्धारण के स्पष्टीकरण के लिए औचित्य रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
(प्र.3.) किस वित्तीय वर्ष से औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड किया जा सकता है?
- उत्तर: वित्तिय वर्ष 2007-08 से औचित्य रिपोर्ट ट्रेसेज़ से डाउनलोड किया जा सकता है. लेकिन यदि अगर आप की टीडीएस/टीसीएस विवरण में कोई भी त्रुटि नही है तो औचित्य रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होगी।
(प्र.4.) मैं अपने टैन के लिये औचित्य रिपोर्ट कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?
- उत्तर: औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिये निम्नलिखित चरण का पलन करें:-
- 1.'कटौतीकर्ता' के रूप में ट्रेसेज़ पर लॉग इन करें।
- 3.'औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड के लिए अनुरोध' पर क्लिक करें।
- 4. फ़ाइल 'डाउनलोड' टैब में 'अनुरोधित डाउनलोड के तहत' उपलब्ध हो जाएगा।
(प्र.5.) क्या अनुभाग 200ए के तहत प्राप्त मांग की सूचनापत्र के लिए औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करना अनिवार्य है?
- उत्तर: नहीं. हालांकि, औचित्य रिपोर्ट डिफ़ॉल्ट गणना पता करने के लिए डाउनलोड की जा सकती है।
(प्र.6.) कटौतीकर्ता कैसे अपनी डिफ़ॉल्ट गणना के बारे में पता कर सकते हैं?
- उत्तर: कटौतीकर्ता टीडीएस/टीडीस विवरण में डिफ़ॉल्ट गणना के बारे में पता करने के लिए औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं। औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में पता करने के लिए, कृपया ट्रेसेज़ पर उपलब्ध औचित्य रिपोर्ट का ई-ट्यूटोरियल देखें।
(प्र.7.) औचित्य रिपोर्ट खोलने के लिए पासवर्ड क्या है?
- उत्तर: औचित्य रिपोर्ट को खोलने के लिए पासवर्ड JR_TAN_FormType_Quarter_FY। उदाहरणार्थ JR_AAAA11111A_24Q_Q3_2010-11,
यदि नियमित / सुधार विवरण ट्रेसेज़ द्वारा संसाधित कराई गयी है तो पासवर्ड JR_TAN_Form Type_Quarter_FY जैसे कि ऊपर बताया गया है अन्यथा नियमित विवरण का टोकन संख्या होगी।
(प्र.8.) ट्रेसेज़ से औचित्य रिपोर्ट उत्पादन सुविधा (Justification Report Generation Utility) डाउनलोड करने के क्या चरण हैं?
-
उत्तर: औचित्य रिपोर्ट उत्पादन सुविधा (Justification Report Generation Utility) डाउनलोड करने के लिये निम्नलिखित चरण का पलन करें:-
1.औचित्य रिपोर्ट उत्पादन सुविधा (Justification Report Generation Utility) डाउनलोड करने के लिये "डाउनलोड टैब" पर जायें
2. 'अनुरोधित डाउनलोड'' पर क्लिक करें।
3. 'यहाँ क्लिक करें' पर क्लिक करें।
4. कैप्चा दर्ज़ करें
5. ट्रेसेज़ औचित्य रिपोर्ट उत्पादन सुविधा को डाउनलोड करें। (Excel 2003 या उस से ऊपर की जरूरत है – आकार-400 Kb)
(प्र.9.) औचित्य रिपोर्ट से संबंधित प्रश्नों के लिए मुझे किस से संपर्क करना चाहिए?
- उत्तर: 'समाधान के लिये अनुरोध' दर्ज़ करें
- कृपया "सम्प्रेषण" (communication) टैब पर जायें.
- समाधान के लिये अनुरोध पर क्लिक करें
- दी हुई अनुरोध श्रेणियों में से 'औचित्य रिपोर्ट' का चयन करें
- विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें। आप को शीघ्र ही समाधान उपलब्ध होगा
(प्र.10.) औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए अनुरोध दर्ज़ कर दिया है, लेकिन अब उसी के लिए स्थिति-'उपलब्ध नहीं है' दिखा रहा है! ऎसा क्यों?
- उत्तर: औचित्य रिपोर्ट नीचे उल्लेखित मामलों के लिए 'उपलब्ध नहीं' रूप में दिखाएगा-
- जहाँ टीडीएस/टीसीएस विवरण पुन: प्रसंस्करण के लिए लंबित है।
- जहां कटौतीकर्ता को आकलन अधिकारी(A O)से संपर्क करने के लिए निर्देश दिया गया हो
- जब टीडीएस/टीडीएस विवरण में कोई भी त्रुटी न हो
(प्र.11.) औचित्य रिपोर्ट का अनुरोध करने के बाद एक फ़ाइल सामान्यत:कितने समय में उपलब्ध होती है?
- उत्तर: सामान्यत किसी भी अनुरोध का एक अनुमानित समय 24-48 घंटे है।
(प्र.12.) वित्तीय वर्ष 2011-2012 के लिए औचित्य रिपोर्ट निकालने के बाद, यह सीधे एक्सेल प्रारूप में खुलता है। क्या यह वैध है?
- उत्तर: हाँ, यह एक वैध औचित्य रिपोर्ट है।
(प्र.13.) कैसे मैं अपने एओ का विवरण पता करुँ?
- उत्तर: अपने सम्बंधित आकलन अधिकारी (A O) के बारे में पता करने के लिये http://www.incometaxindia.gov.in पर लॉग इन करें।
(प्र.14.) औचित्य रिपोर्ट की text (पाठ) फ़ाइल को एक एक्सेल फाइल में परिवर्तित करने के कौन से चरण हैं?
- उत्तर: एक औचित्य रिपोर्ट की text (पाठ) फ़ाइल को एक्सेल फ़ाइल स्वरूप में परिवर्तित करने के निम्नलिखित चरण हैं:-
- 1.'अनुरोधित डाउनलोड' स्क्रीन से ज़िप फ़ाइल डाउनलोड करें और अपने स्थानीय मशीन में सुरक्षित करलें।
- 2. विनज़िप (WinZip)का उपयोग करके फ़ाइल खोल दें। औचित्य रिपोर्ट को खोलने के लिए पासवर्ड JR_TAN_FormType_Quarter_FY। उदाहरणार्थ JR_AAAA11111A_24Q_Q3_2010-11।यह औचित्य रिपोर्ट को एक text (पाठ) फ़ाइल के रूप में सुरक्षित कर लेगा।
- 3. इस स्क्रीन से औचित्य रिपोर्ट के लिए मैक्रो यूटिलिटी को डाउनलोड करें।
- 4. यूटिलिटी पर डबल क्लिक करें, एक्सेल शीट खुल जाएगा।
- 5. मैक्रो को सक्षम करने के लिए चेतावनी संदेश में 'सामग्री सक्षम (Enable Content)' पर क्लिक करें।
- 6. औचित्य रिपोर्ट text (पाठ) फ़ाइल को सुरक्षित कर एक फ़ोल्डर का चयन करें और 'टीडीएस सीपीसी औचित्य रिपोर्ट उत्पन्न' करने के लिये बटन पर क्लिक करें ,बाहर निकली हुई एक्सेल फ़ाइल को पूर्व निर्धारित फ़ोल्डर में सुरक्षित करलें।
- 7. आयी हुई text (पाठ) फ़ाइल एक्सेल स्प्रैड शीट में परिवर्तित होकर पूर्व निर्धारित फ़ोल्डर में सुरक्षित हो जायेगी।
- 8. औचित्य रिपोर्ट एक्सेल फ़ाइल को जिस फ़ोल्डर में यह सुरक्षित किया गया था से बाहर निकाल लें।
(प्र.15.) मैं औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड नहीं कर पा रहा हूँ! क्यों?
- उत्तर: अगर आप की टीडीएस/टीसीएस विवरण में कोई भी त्रुटि नहीं है, तो औचित्य रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होगी।
(प्र.16.) औचित्य रिपोर्ट की विभिन्न स्थितियाँ क्या हैं?
- उत्तर: औचित्य रिपोर्ट की विभिन्न स्थितियाँ अग्रलिखित हैं:-
- a) प्रस्तुत (Submitted): अनुरोध सफ़लता पूर्वक दर्ज़, अनुरोध स्थिति प्रसंस्करण में
- b) उपलब्ध (Available): औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है
- c) खराब/ असमर्थ (Disabled): औचित्य रिपोर्ट की दूसरी प्रति डाउनलोड करने के लिए अनुरोध दर्ज़
- d) विफ़ल (Failed): उपयोगकर्ता को सीपीसी (टीडीएस) संपर्क करने की सलाह दी जाती है
- e) उपलब्ध नहीं (Not Available): आकलन अधिकारि (AO) से सम्पर्क करें: उपयोगकर्ता को सीपीसी (टीडीएस) संपर्क करने की सलाह दी जाती है
(प्र.17.) मैंने पेपर रिटर्न दाखिल किया है, क्या मैं ट्रेसेज़ से औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता हूँ?
- उत्तर: हाँ, पेपर रिटर्न के मामले में औचित्य रिपोर्ट ट्रेसेज़ से डाउनलोड की जा सकती है।
(प्र.18.) मेरे डैशबोर्ड पर माँग की राशि (DEFAULT AMOUNT) के रूप मे रुपये 100 से भी कम की राशि दिख रही है, क्या मैं इस स्थिति में ट्रेसेज़ से औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि आपके नियमित विवरण में माँग राशि (Default Amount) रुपये 100 से कम हो तो औचित्य रिपोर्ट ट्रेसेज़ से डाउनलोड नहीं होगी।
(प्र.19.) मैं ट्रेसेज़ से औचित्य रिपोर्ट डाउनलोड किया है, लेकिन यह .csv प्रारूप में दिखा रहा है। मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: अक्टूबर '12 से पहले संसाधित टीडीएस/टीसीएस विवरण के लिए औचित्य रिपोर्ट .csv प्रारूप में उपलब्ध होगा और इसके लिये किसी पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है।