ट्रेसेज्ञ




सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न



श्रेणी








उप -श्रेणी








    (प्र.1.) क्या होगा यदि मैं ट्रेसेज़ में लॉगिन करने के लिए उपयोगकर्ता आई डी भूल गया हूँ?
  • उत्तर: उपयोगकर्ता आई डी फ़ॉरगेट यूज़र आई डी के माध्यम से पुन: प्राप्त की जा सकती है। नीचे उल्लेख किये गए चरणों का पालन करें:-
    ट्रेसेज़ के लॉगिन पृष्ठ पर "फ़ॉरगेट यूज़र आई डी" पर क्लिक करें।
    'उपयोगकर्ता का प्रकार' कटौतीकर्ता का चयन करें।
    फार्म के चरण -1 और चरण -2 में विवरण दर्ज करें।
    चरण 3 में, ट्रेसेज़ प्रोफ़ाइल में दर्ज कटौतीकर्ता का मोबाइल नंबर प्रदर्शित होगा। उपयोगकर्ता स्क्रीन पर प्रदर्शित मोबाइल नंबर को परिवर्तित भी कर सकते हैं। 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करने पर, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) ट्रेसेज़ पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
    वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज़ करें।
    ओटीपी मान्य है, तो मौजूदा उपयोगकर्ता आईडी और पंजीकृत ईमेल आईडी उपयोगकर्ता के समक्ष प्रदर्शित किए जाएंगे।यदि आवश्यक है तो प्रयोगकर्ता इसमें परिवर्तन भी कर सकता है।
    नया पासवर्ड भी दर्ज़ करें।
    सभी विवरण दर्ज़ करने के बाद सक्रियण लिंक और कोड पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
    आप अपने खाते को सक्रिय करने के बाद ट्रेसेज़ पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • (प्र.2.) क्या होगा यदि मैं ट्रेसेज़ में लॉगिन करते समय उपयोगकर्ता पासवर्ड भूल गया हूँ?
  • उत्तर: उपयोगकर्ता का पासवर्ड, पासवर्ड भूल प्रक्रिया का उपयोग करके पुन: बनाया जा सकता है. नीचे उल्लेख किये गए चरणों का पालन करें:-
    ट्रेसेज़ के लॉगिन पृष्ठ पर "फ़ॉरगेट पासवर्ड" पर क्लिक करें
    'उपयोगकर्ता का प्रकार' कटौतीकर्ता का चयन करें।
    फार्म के चरण -1 और चरण -2 में विवरण दर्ज करें।
    चरण 3 में, ट्रेसेज़ प्रोफ़ाइल में दर्ज कटौतीकर्ता का मोबाइल नंबर प्रदर्शित होगा। उपयोगकर्ता स्क्रीन पर प्रदर्शित मोबाइल नंबर को परिवर्तित भी कर सकते हैं।
    'आगे बढ़ें' पर क्लिक करने पर, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) ट्रेसेज़ पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
    वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज़ करें।
    चरण -4 में नया पासवर्ड दर्ज और सबमिट करें। आपके ट्रेसेज़ खाते के लिये पासवर्ड दिया गया है।
    पासवर्ड में परिवर्तन की सूचना का ईमेल पंजीकृत ईमेल आईडी से भेजा जाएगा।
  • (प्र.3.) क्या मैं अपने ट्रेसेज़ खाते का उपयोगकर्ता आई डी बदल सकता हूँ?
  • उत्तर: हाँ. कटौतीकर्ता प्रयोगकर्ता आई डी भूल के माध्यम से अपनी आई डी को पुन: प्राप्त कर सकते है।
  • (प्र.4.) ट्रेसेज़ खाते के बन्द होने के बाद मुझे कितने समय के लिये प्रतीक्षा करनी है?
  • उत्तर: ट्रेसेज़ खाते में लॉगिन करते समय में पांच निरंतर असफल प्रयासों के बाद आप का खाता बंद कर दिया जाएगा। खाते को स्वत: चालू होने के लिये 1 घंटे की प्रतीक्षा करें।
  • (प्र.5.) यदि कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ में लॉगिन करने के लिए अपना आईडी और पासवर्ड भूल जाता है तो क्या होगा?
  • उत्तर: उपयोगकर्ता की आई डी और पासवर्ड को उपयोगकर्ता आई डी पासवर्ड भूल के माध्यम से पुन:बनाया जा सकता है।
  • (प्र.6.) मैं टिन पर एक पंजीकृत उपयोगकर्ता हूँ, लेकिन मैं अपने यूजर आईडी और / या पासवर्ड भूल गया हूँ। ट्रेसेज़ पर कैसे पंजीकरण करूँ?
  • उत्तर: यदि आप अपने टिन यूजर आईडी और पासवर्ड (अपने टैन खाते के लिए) का उपयोग करके ट्रेसेज़ में पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं, तो कृपया ट्रेसेज़ पर एक नये उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें। 'नये उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण' पर क्लिक कर,प्रयोगकर्ता का प्रकार 'कटौतीकर्ता' के रूप में का चयन करें। इस तरह से आप ट्रेसेज़ में कटौतीकर्ता के रूप में अपनी नई प्रोफ़ाइल बना सकते हैं और अपने खाते को सक्रिय करने के बाद आप ट्रेसेज़ में लॉगिन करने में सक्षम हो पाएंगे।