सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
(प्र.1.) अगर चौथे चरण में पंजीकरण फार्म पर 'अमान्य पासवर्ड' त्रुटि आ रही है तो मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: कृपया जांच सूची देखें: -
पासवर्ड स्थान के लिए सहायता भाग में निर्दिष्ट सही पासवर्ड प्रारूप का उपयोग करें। इसमे 8 शब्दान्किक अक्षरों का प्रयोग होना चाहिये, जिसका कम से कम 1 अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े शब्दों में हो। पासवर्ड प्रारूप: Password123
यदि पासवर्ड सेटिंग करते समय आप को अभी भी त्रुटि हो रही है,तो आप से अनुरोध है ब्राउज़र के संस्करण की जाँच करें. नीचे ब्राउज़र संस्करणों को वेबसाइट के लिए सूचीबद्ध कर रहे हैं:-
इंटरनेट एक्सप्लोरर 8, 9 संस्करण
कॉम संसकरण 23 से ऊपर
मॉज़िला फ़ायर फ़ॉक्स संस्करण 17 से ऊपर 38/39/40 तक
(प्र.2.) मैं अपने ट्रेसेज़ खाते के पंजीकरण करने के बाद कैसे सक्रिय करुँ?
- उत्तर: पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने के बाद, आप को ट्रेसेज़ के साथ पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक सक्रियण लिंक और सक्रियण कोड प्राप्त होगा। आप को ट्रेसेज़ के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक सक्रियण कोड भी प्राप्त होगा। सक्रियण लिंक पर क्लिक करें और यूजर आईडी तथा ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से प्राप्त सक्रियण कोड दर्ज कर आगे बढ़ें। सफल सक्रियण के बाद, आप ट्रेसेज़ पर लॉग इन कर सकते हैं।
(प्र.3.) क्या मेरे ट्रेसेज़ खाते को सक्रिय करने की कोई समय सीमा है?
- उत्तर: हाँ। पंजीकरण के 48घंटे के अंदर आप का ट्रेसेज़ खाता सक्रिय हो जाना चाहिये अन्यथा यह निष्क्रिय हो जाएगा और आप को पुन ट्रेसेज़ पर पंजीकरण करना पड़ेगा।
(प्र.4.) क्या होगा यदि मुझे सक्रियण लिंक और कोड नहीं मिला है या अनजाने में मुझ से मेल / एसएमएस नष्ट हो गया है?
- उत्तर: यदि पंजीकरण करने की 48घंटे की समय सीमा समाप्त नहीं हुइ है, यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि आप ने ट्रेसेज़ पर पंजीकरण कर लिया है लेकिन खाते को सक्रिय नहीं किया है और यदि 48 घंटे की समय सीमा समाप्त नहीं हुई है तो सिस्ट्म आप को एक संदेश,"यदि आप को सक्रिय लिंक और कोड प्राप्त नहीं हुआ है, तो दुबारा प्राप्त करने के लिये यहाँ क्लिक करें" प्रदर्शित करेगा, इस माधयम से आप साक्रियण कोड मेल/एसएमएस दुबारा प्राप्त कर पायेंगे।
(प्र.5.) यदि सक्रियण लिंक और कोड को फिर से भेजा जाता है, तो सक्रियण के लिए 48 घंटे की समय सीमा बढ़ा दी जाएगी?
- उत्तर: नहीं. समय सीमा एक ही है, यानी, पंजीकरण की तिथि से 48 घंटे।