सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
(प्र.1.) ट्रेसेज़ पर कौन-कौन पंजीकरण कर सकते हैं?
- उत्तर: ट्रेसेज़ पर कटौतीकर्ता, करदाता एवम पीएओ पंजीकरण कर सकते हैं।
(प्र.2.) मैं एक कटौतीकर्ता हूं। मेरा ट्रेसेज़ पर पंजीकरण क्यों आवश्यक है?
- उत्तर: ट्रेसेज़ पर पंजीकरण से कटौतीकर्ताओं/कर संग्रहकर्ताओं को आसानी होगी:-
- समकेतिक (कोंसो) फ़ाइल डाउनलोड करने में.
- औचित्यक (ज़स्टीफ़िकेशन) रिपॉर्ट डाउनलोड करने में.
- फ़ॉर्म 16/16ए को डाउनलोड करने में.
- प्रमाण पत्र 197 की मान्यता जाँचने में.
- टीडीएस/टीसीएस विवरण की गैर-फाइलिंग घोषणा के लिए.
- एक पैन पर टीडीएस/टीसीएस क्रेडिट देखने के लिए.
- कर संग्रहकर्ताओं/कटौतीकर्ताओं से समबन्धित कर दाताओं के पैन की जाँच करने मे.
(प्र.3.) कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ के माध्यम से किन क्रियाओं को कर सकते हैं?
- उत्तर: कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ के माध्यम से निम्नलिखित क्रियाओं को कर सकते हैं:
- टैन के मुख्य उपयोगकर्ता का पंजीकरण.
- मुख्य उपयोगकर्ता द्वारा सह उपयोगकर्ता बनाना.
- औचित्यक (ज़स्टीफ़िकेशन) रिपॉर्ट डाउनलोड करना.
- फ़ॉर्म 16/16ए को डाउनलोड करना.
- एक पैन पर टीडीएस/टीसीएस क्रेडिट देखना.
- टैन के लिये पैन मास्टर देखना.
- उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल का प्रबंधन और पासवर्ड बदलना.
- प्रमाण पत्र 197 की मान्यता जाँचना
- टीडीएस/टीसीएस विवरण की गैर-फाइलिंग घोषणा.
(प्र.4.) एक कटौतीकर्ता के रूप में ट्रेसेज़ पर कैसे पंजीकरण कर सकते हैं?
- उत्तर: ट्रेसेज़ पर कटौतीकर्ता के रूप मे पंजीकरण करते समय निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करें:
- ट्रेसेज़ के मुख्य पृष्ठ पर 'नये उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण' पर क्लिक करें।
- 'उपयोगकर्ता का प्रकार' कटौतीकर्ता का चयन करें।
- चरण -1 से चरण -4 तक के लिए विवरण दर्ज करें और आगे जायें।
- पुष्टिकरण स्क्रीन में विवरण की पुष्टि करें।
- सफल पंजीकरण पर, सक्रियण लिंक पंजीकृत ईमेल आईडी पर और अलग सक्रियण कोड पंजीकृत मोबाइल नंबर के लिए भेजा जाएगा।
- सक्रियण लिंक पर क्लिक करें और ई-मेल पर प्राप्त कोड तथा मोबाइल पर आये कोड को दर्ज़ कर खाते को सक्रिय करें।
- खाता सक्रिय हो जाने के बाद, उपयोगकर्ता ट्रेसेज़ पर लॉग इन कर सकते हैं।
(प्र.5.) कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ पर पंजीकरण कब कर सकते हैं! टिन-एफ़सी पर विवरण दाखिल करने से पहले या टिन एफ़सी पर विवरण दाखिल करने के बाद?
- उत्तर: जब टिन पॉर्टल पर टीडीएस/टीसीएस विवरण की स्थिति "सीपीसी के अन्तर्गत संसाधित" दर्शाये तब कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ पर पंजीकरण कर सकते हैं।
(प्र.6.) पंजीकरण करने के दौरान सिसटम बार-बार मुझे ट्रेसेज़ के मुख्य पृष्ठ पर वापस कर दे रहा है,मुझे इस स्थिति में क्या करना चाहिये?
- उत्तर: कटौतीकर्ता को ब्राउज़िग हिस्ट्री, सिस्ट्म की कैशेज़ मेमोरी को ट्रेसेज़ में अपलोडेड ई-ट्यूटोरियल (मेमोरी को साफ़ करने के लिए कदम) में उल्लेखित चरणों के माध्यम से साफ़ करना होगा। यदि आप इंटरनेट एक्सप्लोअरर का प्रयोग कर रहे हैं तो इसका संसकरण 8 या 9 होना चाहिये यदि फ़िर भी आप को यह समस्या आ रही है तो आप पोर्टल को गूगल क्रॉम के नवीनतम संसकरण या मॉज़िला के संसकरण जो 17वें संसकरण से ऊपर 38, 39 या 40 तक हो में चला कर देख सकते हैं।
(प्र.7.) कटौतीकर्ता ने टिन (फॉर्म 49B) के माध्यम से टैन के नाम पर परिवर्तन किया है, लेकिन अभी भी ट्रेसेज़ प्रोफाइल पेज यह पुराना नाम दिखा रहा है?
- उत्तर: यह ट्रेसेज़ प्रोफाइल पेज पर पहले जैसा ही रहेगा; हालांकि इसका कोई भी प्रभाव समकेतिक फ़ाइल (conso file), फार्म 16/16ए, टीडीएस रिफ़ंड, औचित्य रिपोर्ट आदि डाउनलोड करने में नहीं पड़ेगा।
(प्र.8.) यदि मेरा ट्रेसेज़ खाता बेकार (disabled) दिखा रहा है,तो मुझे इस त्रुटि को सही करने के लिये क्या करना होगा?
- उत्तर: जब कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ खाते को सक्रिय किये बिना फ़ॉरगेट यूज़र आईडी, फ़ॉरगेट पासवर्ड का प्रयोग करते हैं तब खाता निष्क्रिय (disabled) दिखाता है।कटौतीकर्ता को 48 घंटे के लिए इंतजार करना चाहिए और फिर से उपयोगकर्ता यूजर आईडी भूल गया (Forget User ID) विकल्प का प्रयोग करने के बाद, खाते को सक्रिय करें और फिर लॉग इन करें।
यदि आप ने 24 घंटे के भीतर लगातार पांच बार गलत लॉग-इन विवरण दर्ज किया है, तो आपके खाता बन्द कर दिया जाएगा. ट्रेसेज़ में पुन लॉग इन के लिये 1 घंटे की प्रतीक्षा करें।