सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1.) फ़ॉर्म 27 डी क्या है?
- उत्तर: फ़ॉर्म 27 डी एक टीसीएस प्रमाणपत्र है जो यह प्रमाणित करता है कि टीडीएस कटौती की राशि, भुगतान की प्रकृति और टीडीएस भुगतान आयकर विभाग के पास जमा है। फ़ॉर्म 27 डी,सीबीडीटी परिपत्र 04/2013, दिनांक 17वीं अप्रैल '2013 के अनुसार ट्रेसेज़ से डाउनलोड किया टीसीएस प्रमाण पत्र ही वैध माना जाए।
- उत्तर: फ़ॉर्म 27डी हर तिमाही में जारी किया जाता है।
- उत्तर: फ़ॉर्म 27डी पीडीएफ़ प्रारूप मे आयकर नियम 31(1) के प्रावधानों के अनुसार जारी किए जाते हैं।
- उत्तर: ये फ़ॉर्म कर संकलनकर्ताओं द्वारा टीसीएस की तिमाही विवरण दाखिल करके टीडीएस सीपीसी द्वारा संसाधित होने के बाद उत्पन्न किए जाते हैं। कर संकलनकर्ता को ट्रेसेज़ पर इस के लिए एक अनुरोध देने की आवश्यकता होगी। कर संकलनकर्ताओं के पास प्रमाण पत्र डिजिटली हस्ताक्षर करने का विकल्प होगा।
- उत्तर: कर संग्रहकर्ताओं को धारा 31ए के अंतर्गत स्रोत पर काटे गए कर का विवरण प्रस्तुत की नियत तिथि से अगले पंद्रह दिनों के भीतर ये प्रमाणपत्र जारी करने होते हैं।
- उत्तर: फ़ॉर्म 27डी मे उपलब्ध विवरण निम्नवत हैं:
- कर संग्रहकर्ता का टैन/ नाम / पता
- करदाता का नाम / पता/ करदाता का पैन
- प्रमाण पत्र संख्या
- कर संग्रहकर्ता द्वारा किए गए भुगतान का सारांश
- करदाता के संबंध में स्रोत पर काटे गए कर का सारांश
- कर कटौती और केन्द्र सरकार के खाते में चालान/पुस्तकीय समायोजन (शासकीय कटौतीकर्ता के मामले में) के माध्यम से जमा कर का विवरण
- कर कटौती और केन्द्र सरकार के खाते में चालान के माध्यम से जमा कर का विवरण (निजि/गैर-सरकारी कटौतीकर्ता के मामले में)
- उत्तर: टीसीएस प्रमाण पत्र जारी करना हर कर संग्राहक का कर्तव्य है। आपके अनुरोध के बावजूद, यदि आप को कर संग्राहक द्वारा प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता तो वहाँ एक अवसर है कि आप से एकत्रित कर कर संग्राहक द्वारा सरकार के खाते में जमा नहीं किया गया है। कृपया इस की संबंधित जानकारी विभाग को सूचित करें (जनसंपर्क अधिकारी या टीसीएस/टीडीएस विभाग में)
- उत्तर: हाँ, कर संग्रहकर्ता को टीसीएस प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति जारी करनी होगी।
- उत्तर: कटौतीकर्ता के रूप मे ट्रेसेज़ पर लॉग-इन करके डाउनलोड टैब के अन्तर्गत फ़ॉर्म 27 डी के लिये आवेदन पर क्लिक करें।आवेदन करने के बाद फ़ाइल अनुरोधित डाउनलोड मे उपलब्ध हो जायेगी।उपलब्ध पर क्लिक करने के बाद आप को ज़िप फ़ोल्डर मिल जाएगा।फ़ाइलों को पीडीएफ प्रारूप में प्राप्त करने के लिए इस ज़िप फ़ोल्डर को 'ट्रेसेज़ 27डी पीडीएफ कनवर्टर1.0 में ब्राउज़ करें'। यह कनवर्टर टीसीएस विवरण में दिये गये पैन विवरणों को पीडीएफ़ में परिवर्तित कर देगा । फ़ाइलों को पीडीएफ़ में परिवर्तित करते समय हस्ताक्षर करने के लिए कटौतीकर्ता डिजिटल हस्ताक्षर का विकल्प चुन सकते हैं।
- उत्तर: नहीं, केवल पंजीकृत उपयोगकर्ता (कटौतीकर्ता) ही ट्रेसेज़ से फ़ॉर्म 27 डी डाउनलोड कर सकते हैं।
- उत्तर: 27 डी को खोलने के लिये पासवर्ड अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में टैन संख्या है जैसे:- AAAA00000A ।
- उत्तर: वित्तीय वर्ष 2007-08 के बाद से कर संग्रहकर्ता फ़ॉर्म 27डी ट्रेसेज़ से डाउनलोड कर सकते हैं।
- उत्तर: ट्रेसेज़ से डाउनलोड किये हुये टीसीएस प्रमाण पत्र में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
- उत्तर: सत्यापन स्क्रीन में भरे जाने के लिए विवरण बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा कि टीसीएस विवरण में बताया हो। यदि आप ने विवरण में कोई भी सुधार किया है टोकन नंबर और अन्य विवरण नवीनतम सुधार विवरण के अनुसार होना चाहिए।






