ट्रेसेज्ञ




सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न



Categories








उप -श्रेणी





    (प्र.1.) 'प्रपत्र 26 ए / 27बीए के लिए अनुरोध' क्या है?
  • उत्तर: अधिसूचना संख्या 11/2016 और अधिसूचना संख्या 12/2016 के अनुसार, प्रपत्र 26ए/27बीए के प्रस्तुतिकरण और सत्यापन का प्रयोजन स्रोत पर 'लघु कर कटौती/कर संग्रह अथवा / या कोई कर कटौती मान्य नहीं / कर संग्रह मान्य नहीं ' के बकाया को हटाने के उद्देश्य से ट्रेसेज़ वेबसाइट पर आरम्भ किया गया है।
    यदि किसी कटौतीकर्ता /संग्रहकर्ता को 'लघु कटौती' का कोई बकाया का नोटिस प्राप्त हुआ है, जबकि करदाता (कर निर्धारिति) ने अपनी आय से आयकर अधिनियम की धारा 139 के अधीन स्व:मुल्यान्कन कर/ अग्रिम कर का भुगतान स्वयम् कर दिया हो।
  • (प्र.2.) '26 ए / 27बीए के लिए अनुरोध' इस प्रणाली का उपयोग कौन कर सकता है और किस वित्तीय वर्ष से यह उपलब्ध है?
  • उत्तर: केवल पंजीकृत उपयोगकर्ता (कटौतिकर्ता) इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. "लघुकर कटौती/लघुकर संग्रह" लेन-देन नवीनतम स्टेटमेंट में वित्तीय वर्ष 2007-08 से बाद मौजूद होना चाहिए।
    हालांकि, "कोई कर कटौती/कर संग्रह नहीं" वित्तीय वर्ष 2016-17 के बाद से उपलब्ध है। यह आवेदन भी 1 अप्रैल, 2017 या उसके बाद ही किया जा सकता है।
  • (प्र.3.) कटौतीकर्ता किस प्रपत्र के लिए "प्रपत्र (फॉर्म) 26 ए / 27 बी ए के लिए अनुरोध" कर सकते हैं?
  • उत्तर: कटौतिकर्ता प्रपत्र (फॉर्म) 24क्यू और 26क्यू एवम् 27ईक्यू के लिए आवेदन/अनुरोध कर सकते हैं ।
  • (प्र.4.) मुझे "26 ए/27 बी ए के लिए आवेदन" का विकल्प कहां से मिल सकता है?
  • उत्तर: ट्रेसेज़ वेबसाइट में लॉग इन करने के बाद,कटौतीकर्ता को 'स्टेटमेंट / पेमेंट्स' मेनू के तहत '26 ए/27 बी ए के लिए आवेदन' पर क्लिक करना है।
  • (प्र.5.) क्या "26 ए / 27 बी ए के लिए आवेदन" के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य है?
  • उत्तर: हाँ। हाँलाकि, यदि उपयोगकर्ता बैंक की वेबसाइट के माध्यम से आ रहा है तो आई-पिन विंडो आई-पिन दर्ज करने के लिए खुल जाएगी।
  • (प्र.6.) लघु कटौती/कोई-कटौती नहीं/कर संग्रह लेन-देन की यूटिलिटी मैं कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
  • उत्तर: कटौतीकर्ता "डाउनलोड टैब" के अंतर्गत उपलब्ध 'अनुरोधित डाउनलोड' विकल्प से नमूना फ़ाइल प्रारूप और उपयोगिता (यूटिलिटी) को डाउनलोड कर सकते हैं
    उपयोगकर्ता को केवल नीचे उल्लिखित फ़ाइल प्रारूपों में 'फ़ाइल अपलोड करने' की आवश्यकता है
    नमूना फ़ाइल प्रारूप:
    1. ट्रेसेज़-प्रतिरूप-26 ए- कोई कर कटौती नहीं!.
    ट्रेसेज़-प्रतिरूप -27 बी ए- कोई कर संग्रह नहीं!.
    इनपुट फाइल को अपलोड करने की यूटिलिटी:
    1. यूटिलिटी को डाउनलोड करें.
  • (प्र.7.) लघु कटौती लेनदेन के लिए 26ए /27बी ए के अनुरोध के लिए आवश्यक चरण क्या हैं ?
  • उत्तर: लघु कटौती व्यवहार (Transactions) के लिए-प्रपत्र 26ए/27बीए का आवेदन (अनुरोध) करने के संबंधित चरण :-
    • प्रथम चरण: ट्रेसेज़ वेबसाइट पर लॉगइन करें |.
    • द्वितीय चरण: विवरण / भुगतान (स्टेटमेंट/पएमेंट) टैब के अंतर्गत प्रपत्र 26ए / 27बीए के लिए आवेदन विकल्प पर क्लिक करें |
    • तृतीय चरण: "वित्तीय वर्ष, प्रपत्र प्रकार और लेन-देन प्रकार को लघु कटौती / लघु संग्रह' के रूप में चुनें और' 'लघु कटौती / लघु संग्रह लेन-देन' के लिए आवेदन" के लिए प्रॉसीड पर क्लिक करें । (इस अनुरोध के लिए अधिकृत व्यक्ति का डिजिटल हस्ताक्षर होना आनिवार्य है,या यदि उपयोगकर्ता(कटौतिकर्ता) कोई बैंक हैं तो बैंक का आई-पिन दर्ज़ करने के लिए आई-पिन विंडो खुल जाएगी|
    • चतुर्थ चरण: प्रॉसीड बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन संख्या उत्पन्न हो जाएगी और स्क्रीन पर एक पॉप-अप संदेश आएगा "आप 'स्टेटमेंट / पेमेंट्स' मेनू के तहत '26 ए / 27 बीए के लिए ट्रैक अनुरोध' के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं".

    • पाँचवाँ चरण: पैन को टिक करने के बाद, जब उपयोगकर्ता आवेदन सबमिट करने पर क्लिक करता है तो 'डिजिटल हस्ताक्षर' विंडो अनुरोध के साथ अधिकृत व्यक्ति के डिजिटल हस्ताक्षर को मान्य करने के लिए खुल जाएगा | डीएससी को मान्य करने के बाद आवेदन की अंतिम निवेदन प्रस्तुत किया जाएगा | यदि उपयोगकर्ता (कटौतिकर्ता) कोई बैंक हैं तो बैंक का आई-पिन दर्ज़ करने के लिए आई-पिन विंडो खुल जाएगी |
    • छठवाँ चरण: अनुरोध सबमिट करने के बाद,कटौतीकर्ता को एक संदेश दिया जाएगा. "लघु कटौती / लघु संग्रह लेनदेन के लिए अनुरोध किया गया है"| आपकीआवेदन संख्या<जो भी स्क्रीन पर आए>है| फॉर्म 26ए / 27 बीए का आवेदन दर्ज़ करने के लिए एक ई-मेल एवम् संदेश कटौतीकर्ता को दिया जाएगा.
    • सातवाँ चरण: 'विवरण / भुगतान' मेनू के अंतर्गत उपलब्ध '26 ए / 27 बीए के लिए आवेदन की स्थिति' के माध्यम से कटौतिकर्ता अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं
    • आठवाँ चरण: ट्रेसेज़ वेबसाइट पर अनुरोध सबमिट करने के बाद, आगे की प्रक्रिया के लिए ई-फाइलिंग पर लघु-कटौती/लघु-संग्रह का व्यवहार देना होगा.
  • (प्र.8.) 26ए/27बीए के आवेदन के लिए आवश्यक चरण क्या हैं-"'गैर-कटौती / संग्रह लेनदेन के लिए अनुरोध'"?
  • उत्तर: 26ए/27बीए के आवेदन के लिए आवश्यक चरण निम्नलिखित हैं:-
    • प्रथम चरण: 'ट्रेसेज़' वेबसाइट पर लॉगिन करें
    • द्वितीय चरण: विवरण / भुगतान (स्टेटमेंट/पएमेंट) टैब के अंतर्गत प्रपत्र 26ए / 27बीए के लिए आवेदन विकल्प पर क्लिक करें
    • तृतीय चरण: 'वित्तीय वर्ष, प्रपत्र प्रकार और लेन-देन प्रकार को कोई कटौती / संग्रह नहीं' के रूप में चुनें और अनुरोध के लिए प्रॉसीड पर क्लिक करें । (इस अनुरोध के लिए अधिकृत व्यक्ति का डिजिटल हस्ताक्षर होना आनिवार्य है, यदि उपयोगकर्ता(कटौतिकर्ता) कोई बैंक हैं तो बैंक का आई-पिन दर्ज़ करने के लिए आई-पिन विंडो खुल जाएगी|
    • चतुर्थ चरण: प्रॉसीड बटन पर क्लिक करने के बाद एक अनुरोध संख्या उत्पन्न होगी और स्क्रीन पर एक पॉप-अप संदेश आएगा "आप 'स्टेटमेंट / पेमेंट्स" मेनू के तहत '26 ए / 27 बीए के लिए ट्रैक अनुरोध' के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं".
    • पाँचवाँ चरण: आवेदन स्थिति कोई कटौती/ संग्रह नहीं लेन-देन को अपलोड करने के लिए "फ़ाइल अपलोड करें" हो जाएगा।
    • छठवाँ चरण: लेन-देन को अपलोड करने के लिए इनपुट फ़ाइल स्वरूप "अनुरोधित डाउनलोड में (Requested Download)" "डाउनलोड (Download)" मेनू के अंतर्गत उपलब्ध है
    • सातवाँ चरण: उपयोगकर्ता "डाउनलोड" मेनू के अंतर्गत उपलब्ध "अनुरोधित डाउनलोड" अनुभाग में यूटिलिटी को डाउनलोड करेगा और फ़ाइल प्रारूप को इनपुट करेगा
    • आठवाँ चरण: उपयोगकर्ता को ट्रेसेज़ द्वारा सुझाए गए फ़ाइल स्वरूप में "कोई भी कर कटौती/कर संग्रह नहीं का व्यावहारिक (transactions)विवरण" यूटिलिटी में आयात (import) करने की आवश्यकता है
    • नवम् चरण:. जो भी आउटपुट फाइल उत्पन्न होती है, उसे 'अपलोड फ़ाइल' टैब पर क्लिक करके अपलोड करना होगा।
    • दसवाँ चरण: "अपलोड फ़ाइल टैब" पर क्लिक करने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर विंडो अधिकृत व्यक्ति के डिजिटल हस्ताक्षर को सत्यापित करने के लिए पॉप अप होगी और डीएससी को वैध करने के बाद अंतिम अनुरोध दर्ज़ हो जाएगा।
    या / अथवा
    यदि उपयोगकर्ता (कटौतीकर्ता) बैंक हैं तो आई - पिन विंडो आई - पिन डालने के लिए खुल जायेगी
    • ग्यारह चरण : अनुरोध दर्ज़ करने के बाद स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा 'गैर-कटौती / संग्रह लेन-देन के लिए अनुरोध प्रस्तुत कर दिया गया है'। अनुरोध संख्या <1223> उत्पन्न होगी और अनुरोध प्रस्तुत करने के लिए एक ई-मेल और संदेश कटौतीकर्ता को भेजा जाएगा।
    . कटौतीकर्ता 'स्टेटमेंट / पेमेंट्स' मेनू के तहत उपलब्ध 'ट्रैक रिक्वेस्ट फॉर 26 ए / 27 बी ए' के माध्यम से अनुरोधित स्थिति की जांच कर सकते है।.
  • (प्र.9.) कटौतीकर्ता 26 ए / 27 बीए में गैर कटौती / संग्रह लेन-देन सुधार के प्रभाव की जांच कैसे कर सकता है?
  • उत्तर: यदि अनुरोध की स्थिति 'प्रसंस्कृत (processed)' के रूप में दिखाती है तो उपयोगकर्ता (डीडक्टक्टर) को गैर-कटौती / संग्रह लेनदेन की जांच के लिए एओ से संपर्क करने की आवश्यकता है, इसका ध्यान एओ द्वारा रखा जाएगा.
  • (प्र.10.) अगर "गैर कटौती / संग्रह के लिए अनुरोध" वित्तीय वर्ष16-17 से पहले प्रस्तुत गया है तो क्या होगा ?
  • उत्तर: कटौतिकर्ता की स्क्रीन पर "आप वित्तीय-वर्ष 2016-17, से पूर्व गैर-कटौती / संग्रह, लघु कटौती और लघु कटौती /लघु संग्रह प्रकार के लेन-देन का आवेदन दर्ज़ नहीं कर सकते हैं।" का एक संदेश आने लगेगा
  • (प्र.11.) कटौतीकर्ता 26 ए / 27 बीए में लघु कटौती / संग्रह लेन-देन सुधार के प्रभाव की जांच कैसे कर सकता है?
  • उत्तर: इस सुधार का प्रभाव नवीनतम औचित्य रिपोर्ट में दिखाई देगा. टीडीएससीपीसी (TDS CPC0020) स्टेटमेंट को पुन: प्रसंस्कृत करेगा और उन लेनदेन को अपडेट करेगा, जिन्हें सीए / अकाउंटेंट द्वारा ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्रमाणित किया गया है और जिनमें या जिस पर फॉर्म 26 ए / 27 बीए दर्ज़ किया गया है।
  • (प्र.12.) "26 ए / 27 बीए का आवेदन" रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं' ?
  • उत्तर: कारण निम्नानुसार हैं:
    • अनुरोधित विवरण में यदि लघु कटौती उपलब्ध नहीं है तो आवेदन स्थिति रद्द कर दी जाएगी।टिप्पणी कॉलम में उपयोगकर्ता को अस्वीकृति का आख्यान प्रदान कर दिया जाएगा.
    • यदि अपलोड की गई फ़ाइल वैधीकरण में विफल हो तो जाए आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. टिप्पणी कॉलम में उपयोगकर्ता को अस्वीकृति का व्याख्यान दे दिया जाएगा.
    • अपलोड की गई फाइल में कोई त्रुटि जैसे कि अवैध पैन होने पर अनुरोध स्थिति अस्वीकार कर दी जाएगी.
    • डाउनलोड अनुभाग में उपलब्ध डाउनलोड फ़ाइल में उपयोगकर्ता को अस्वीकृति के कारण उपलब्ध कराए जाएंगे.
  • (प्र.13.) सभी सामान्य त्रुटि संदेशों का उल्लेख करें जो 26 ए / 27 बीए सुधार के लिए अनुरोध करते समय प्रदर्शित होंगे/आते हों?
  • उत्तर: सामान्य त्रुटि संदेश:-
    • अगर अधिकृत व्यक्ति का डीएससी पंजीकृत नहीं है तो त्रुटि संदेश आता है- "आपका डीएससी ट्रेसेज़ में पंजीकृत नहीं है कृपया अपने डीएससी का ट्रेसेज़ में पंजीकरण करें और फिर लघु कटौती / संग्रह लेन-देन के लिए अनुरोध करें।"
    • अगर कोई भी आवेदन प्रकमण के तहत है और उपयोगकर्ता नया आवेदन प्रस्तुत करता है तो त्रुटि संदेश आता है आपका आवेदन < वित्तीय वर्ष > और < प्रपत्र प्रकार > क्रियान्वन अधीन है. जब आवेदन स्थिति 'संसाधित / उपलब्ध नहीं/ अस्वीकृत / आंशिक अस्वीकृति के साथ संसाधित/ अस्वीकृति के साथ संसाधित' हो तब ही एक नया अनुरोध प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • (प्र.14.) अगर लघुकटौती /लघु कर संग्रह और गैर-कटौती / संग्रह मांग को एक ही समय में उठाया गया , तो कटौतिकर्ता इसे कैसे सुधार कर सकते हैं?
  • उत्तर: उपयोगकर्ता को पहले ऑनलाइन पैन टिक करके(20 से कम पैन होने की दशा में) या इनपुट फ़ाइल को ऑफ़लाइन अपलोड करके(20 से अधिक पैन होने की स्थिति में) लघु कटौती माँग को बंद करने की आवश्यकता है, केवल तभी गैर-कटौती / संग्रह(Non-deduction/collection) माँग को सुधारने की अनुमति दी जाएगी.
  • (प्र.15.) एक कटौतिकर्ता कहाँ से प्रपत्र (फॉर्म) 26ए/27बी ए के लिए कोई कर कटौती/कर संग्रहित नहीं हस्तांतरण (transaction) के लिए अनुभाग कोड तालिका (Section Code list) की जाँच कर सकते हैं?
  • उत्तर: 26 ए / 27 बीए की अनुभाग कोड सूची की जांच के लिए चरण:
    प्रथम चरण: कटौतीकर्ता/ संग्रहकर्ता को ट्रेसेज़ वेबसाइट पर लॉगइन करना है,
    द्वितीय चरण: "क्विक लिंक" (Quick Link) टैब के अंतर्गत उपलब्ध "26 ए / 27 बी ए के लिए अनुभाग कोड" का एक विकल्प है.
    तृतीय चरण: "26 ए / 27 बीए के लिए कोड" पर क्लिक करके "गैर-कटौती के लिए अनुभाग कोड" की सूची निर्देशित हो जाएगी। उपयोगकर्ता को अस्वीकृति की अपेक्षा से बचने के लिए गैर कटौती के कॉलम मे अनुभाग कोड दर्ज़ करना चाहिए

    उदाहरण: कोई कर कटौती नहीं (non-deduction of tax ) का व्यवहारिक प्रारूप

    प्राप्तकर्ता का पैन* (उदा.AAAAA1234A) भुगतान या जमा की तिथि*
    (dd-mmm-yyyy, उदा. 12-Dec-1980)
    भुगतान या जमा की गयी राशि * (उदा. 1000.00) अनुभाग/धारा जिसके तहत कर की कटौती की गई* कर कटौती की राशि* (उदा., 1000.00) लघु / गैर-कटौती राशि*(उदा.1000.00) धारा/अनुभाग के तहत गैर कटौती लेन-देन*
    AAAAA123AB 12/Nov/2016 10000 192 1000 1000 201(1)

    उदाहरण: कोई कर-संग्रहित नहीं का व्यावहारिक प्रारूप :

    क्रेता का पैन* (उदा. AAAAA1234A) रसीद या डेबिट की तिथि*
    (dd-mmm-yyyy,उदा.12-Dec-1980)
    प्राप्त या डेबिट की गई राशि * (उदा. 1000.00) जिस अनुभाग के तहत कर एकत्र किया गया* संग्रहित की गई राशि * (उदा.1000.00) लघु / गैर संग्रहित राशि *( उदा.1000.00)
    AAAAA123AB 12/Nov/2016 10000 206CA 1000 1000
    AAAAA123AC 12/Jan/2017 10000 206CB 1000 800
    AAAAA123AD 12/Dec/2016 10000 206CC 1000 1000
  • (प्र.16) 26 ए / 27 बी ए के लिए अनुरोध को कैसे जाँचे ?
  • उत्तर: ट्रेसेज़ पर एक कटौतीकर्ता के रूप में लॉगिन करने के बाद, 'स्टेटमेंट / पेमेंट्स' मेनू से 'ट्रैक रिक्वेस्ट फॉर 26 ए / 27 बी ए' का चयन करें। कटौतीकर्ता तीन विकल्पों का उपयोग करके अनुरोध को जाँच सकता है:-
    अनुरोध संख्या
    तिथि
    सभी देखें
  • (प्र.17) क्या मैं किसी भी समय 26 ए / 27 बी ए लेन-देन के अनुरोध को रद्द कर सकता हूँ?
  • उत्तर: नीचे दी गयी स्थितियाँ होने पर , उपयोगकर्ता 26 ए / 27 बी ए के अनुरोध को रद्द कर सकता है :
    विवरण टिप्पणी
    अनुरोधित (requested) जब उपयोगकर्ता ने कोई आवेदन दर्ज़ किया है।
    उपलब्ध (available) अनुरोध स्वीकार कर ली गयी है है। इस स्थिति पर हाइपरलिंक प्रदान किया जाता है, जिस पर क्लिक करने पर उपयोगकर्ता को पैन स्क्रीन की सूची पर ले जाया जाएगा।
    फाइल अपलोड करें (upload file) जिन पैन के लिए 26 ए / 27 बी ए दर्ज करना हैं,उपयोगकर्ता उन पैन के साथ फाइल अपलोड कर सकता है।
    प्रस्तुत (Submitted) उपयोगकर्ता ने आईटीडी को अनुरोध प्रस्तुत किया है।
    ई-फाइलिंग को प्रस्तुत (Sent to E-Filing) उपयोगकर्ता द्वारा प्रस्तुत डाटा का अनुरोध ई-फाइलिंग पर भेजा गया है।

    'ई-फाइलिंग को भेजे' स्थिति होने पर वेबसाइट यह जांच करेगी कि ई-फाइलिंग से जवाब मिला है या नहीं |

    परिदृश्य 1: वेबसाइट यह जांच करेगी कि प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है या नहीं ।
    स्थिति - रद्द करने की प्रक्रिया के तहत
    टिप्पणी - कुछ समय बाद स्थिति अपडेट की जाएगी |

    परिदृश्य 2: यदि ई-फाइलिंग से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई तो रद्द कर दिया जाएगा |
    स्थिति - संसाधित
    संसाधित - ई-फाइलिंग से प्राप्त प्रतिक्रिया के कारण गैर कटौती / संग्रह रद्द करने के लिए एओ से संपर्क करें

    परिदृश्य 3: यदि ई-फाइलिंग से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली |
    स्थिति - निरस्त
    ध्यान देने योग्य :- यदि ई-फाइलिंग से प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो स्थिति 'रद्द करने की प्रक्रिया के अंतर्गत' के बाद 'टीडीएससीपीसी में प्रसंस्करण के लिए लंबित' के रूप में दिखाई जाएगी और लघु कटौती / लघु कर संग्रह और गैर कटौती / गैर कर संग्रह दोनों के लेन-देन प्रकार के मामले में अनुरोध अस्वीकृत कर दिया जाएगा |
  • (प्र.18) गैर कटौती लेन-देन के लिए किस अनुभाग कोड को लिया जाना आवश्यक है?
  • उत्तर: गैर कटौती लेन-देन के लिए केवल खंड 201 (1) ही लेना आवश्यक है।
  • (प्र.19) मैंने ट्रेसेज़ में फॉर्म 26 ए / 27 बीए के अपने अनुरोध को रद्द कर दिया है, यह ट्रेसेज़ पर "रद्द" के रूप में प्रदर्शित हो रहा है लेकिन यह अभी भी ई-फाइलिंग वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है। मुझे क्या करना चाहिए ?
  • उत्तर: ट्रेसेज़ में कटौतीकर्ता द्वारा रद्द किया गया अनुरोध ओपन स्थिति में ई-फाइलिंग पोर्टल पर दिखाया जा सकता है। हालाँकि, कटौतीकर्ता हमेशा चाहें तो ट्रेसेज़ में रद्द करने के बाद एक नया अनुरोध दर्ज़ कर सकते हैं और ई-फाइलिंग पोर्टल पर उसी पर काम कर सकते हैं ।
  • (प्र.20) ट्रेसेज़ पर फॉर्म 26 ए / 27 बीए के अनुरोध को रद्द करने के बाद, क्या कोई कटौतिकर्ता इसके लिए एक नया अनुरोध दर्ज़ कर सकता है, भले ही अनुरोध ई-फाइलिंग में दिखाई दे रहा हो ?
  • उत्तर: हाँ, ऐसी स्थिति में कटौतीकर्ता अनुरोध दर्ज़ कर सकता है ।
  • (प्र.21) ट्रेसेज़ में फॉर्म 26 ए / 27 बीए के अनुरोध को रद्द करने के बाद, मैंने एक नया अनुरोध दर्ज़ किया है। अब मुझे क्या करना चाहिए ?
  • उत्तर: कटौतीकर्ता ई-फाइलिंग पोर्टल पर हमेशा की तरह नए अनुरोध पर काम कर सकता है ।