(प्र.1.) ट्रेसेज़ पर कौन-कौन पंजीकरण कर सकते हैं?
- उत्तर: ट्रेसेज़ पर कटौतीकर्ता, करदाता और पीएओ (वेतन एवं लेखा अधिकारी) पंजीकरण कर सकते हैं।
(प्र.2.) ट्रेसेज़ पर कटौतीकर्ता, करदाता और पीएओ (वेतन एवं लेखा अधिकारी) पंजीकरण कर सकते हैं।
- उत्तर: हाँ, वो कटौतीकर्ता जिनका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है ट्रेसेज़ पर पंजीकरण कर सकता है।
(प्र.3.) क्या वेबसाइट पर पंजीकरण के समय कटौतीकर्ता के लिए कोई अलग श्रेणी उपलब्ध है जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है ?
- उत्तर: हाँ,वेबसाइट पर पंजीकरण के समय कटौतीकर्ता के लिए एक अलग श्रेणी भी उपलब्ध है जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है।
(प्र.4.) हाँ,वेबसाइट पर पंजीकरण के समय कटौतीकर्ता के लिए एक अलग श्रेणी भी उपलब्ध है जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है।
- उत्तर: विदेशी नागरिक होने की स्थिति में यदि अधिकृत व्यक्ति का पैन उपलब्ध न हो तो ट्रेसेज़ पर पंजीकरण करने के लिए क्षेत्राधिकार आकलन अधिकारी की स्वीकृति आवश्यक है।
(प्र.5.) कौन-कौन से विवरण अनिवार्य हैं जिन्हें कटौतीकर्ता द्वारा दर्ज किया जाना चाहिए जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है?
- उत्तर: कौन-कौन से विवरण अनिवार्य हैं जिन्हें कटौतीकर्ता द्वारा दर्ज किया जाना चाहिए जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है?
(प्र.6.) वह कटौतिकर्ता जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है प्रोफाइल अनुभाग में कौन-कौन से विवरण अपडेट कर सकते हैं?
- उत्तर: 'कटौतीकर्ता' जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है, के सफल पंजीकरण के बाद, प्रोफ़ाइल अनुभाग में अधिकृत व्यक्ति विवरण में नीचे उल्लिखित विवरण अपडेट कर सकता है:
अ) अधिकृत व्यक्ति का नाम
ब) अधिकृत व्यक्ति के पिता का नाम
स) अधिकृत व्यक्ति की जन्म तिथि
द) अधिकृत व्यक्ति का पदनाम।
(प्र.7.) यदि टैन "कटौतीकर्ता जिसका अधिकृत व्यक्ति विदेशी नागरिक है" श्रेणी के अंतर्गत नहीं आता है, तो क्या त्रुटि संदेश दिखाई देगा?
- उत्तर: यदि टैन "कटौतीकर्ता जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है" श्रेणी के अंतर्गत नहीं आता है, तो नीचे उल्लिखित त्रुटि दिखाई देगी
यदि टैन "कटौतीकर्ता जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है" श्रेणी के अंतर्गत नहीं आता है, तो नीचे उल्लिखित त्रुटि दिखाई देगी:
(प्र.8.) अधिकृत व्यक्ति के विदेशी नागरिक होने की स्थिति में अधिकृत पैन कॉलम के में जहाँ पैन उपलब्ध नहीं है या पैन आवेदन किया गया है, वहाँ कौन से विवरण दर्ज करने की आवश्यकता है?
- उत्तर: कटौतीकर्ता अधिकृत पैन के कॉलम में पैननॉटएवीबीएल या पैनएप्लाइड लिख सकते हैं, जिसका अधिकृत व्यक्ति एक विदेशी नागरिक है।
(प्र.9.) क्या कटौतिकर्ता की कार्यप्रणाली समान रहेगी जहाँ अधिकृत व्यक्ति "विदेशी नागरिक" है?
- उत्तर: हाँ, जहाँ अधिकृत व्यक्ति विदेशी नागरिक है, वहां कटौतीकर्ता की कार्यप्रणाली समान ही रहेगी, डीएससी से संबंधित कार्यप्रणाली को छोड़कर, जब तक अधिकृत व्यक्ति के डिजिटल हस्ताक्षर और पैन प्रोफ़ाइल में अपडेट नहीं किए जाते हैं।