सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1.) मैं ट्रेसेज़ से टीडीएस/टीसीएस विवरण की स्थिति कैसे जांच सकता हूं?
- उत्तर: ट्रेसेज़ वेबसाइट पर कटौतीकर्ता के रूप मे लॉग इन करें। टीडीएस/टीसीएस विवरण की स्थिति जाँचने के लिए "विवरण/भुगतान" टैब के अंतर्गत "विवरण स्थिति" पर क्लिक करें। कटौतिकर्ता,उनके द्वारा दाखिल की गयी विवरण की स्थिति निम्न में से किसी एक विकल्प को चुनकर देख सकते है:
- विवरण
- टोकन संख्या
- विवरण स्थिति
- पिछ्ले ३ माह के अंतर्गत
- उत्तर: नियमित विवरण के प्रसंस्करण की स्थिति निम्नलिखित रूप में प्रदर्शित होगी:- 1:- संसाधन के लिए लंबित ।
- संसाधन के लिए लंबित ।
- 26 एएस के लिए कार्रवाई ।
- डिफ़ॉल्ट के बिना संसाधित ।
- डिफ़ॉल्ट के साथ प्रसंस्कृत ।
- अस्वीकृत/रद्द |
- उत्तर: सुधार विवरण रद्द होने के निम्न लिखित कारण हो सकते हैं:-
- टीडीएस सीपीसी के आंकड़ों के अनुसार टैन मान्य नहीं है
- संशोधित विवरण में दिया गया नियमित/पुराना टोकन संख्या टीडीएस/टीसीएस विवरण से सम्बंधित नहीं |
- पिछला टोकन नंबर टीडीएस सीपीसी में पिछले स्वीकृत संशोधित विवरण के संगत नहीं है।
- एक नियमित विवरण के लिये दाखिल किया गया सुधार विवरण रद्द कर दिया गया हो
- नीचे दिये गये निम्नलिखित बुनियादी सत्यापन बिन्दु हैं जिनका नियमित विवरण से मिलान होना जरूरी है:
* नियमित रिटर्न की रसीद निर्धारण वर्ष
* रिटर्न वित्तीय वर्ष
* अवधि
* पिछली टोकन संख्या
* कटौतीकर्ता का अंतिम टैन
* मूल/नियमित रिटर्न की रसीद संख्या
* प्रपत्र/फ़ॉर्म संख्या - फ़ॉर्म 27ए में दी गयी राशि रद्द संशोधित विवरण में करदाताओं से की गयी कटौती की राशि के बराबर होना चाहिये।
- उत्तर: करदाता विवरण अस्वीकृत होने के कारण निम्नानुसार हैं:
- एक सुधार विवरण में करदाता पंक्तियाँ अपडेट करने/हटाने के सम्बंध में, करदाता का डाटा मूल सत्यापन (verification keys) नियमित / पिछले रिटर्न में तत्संगत क्षेत्रों के साथ मैच होना चाहिए:- अंतिम पैन, अन्तिम सकल कटैतीकृत राशि, अंतिम सकल जमा राशि
- सुधार विवरण में करदाता विवरण रेकॉर्ड में परिवर्धन/ काट दर्ज़ लेकिन पुरानी /नियमित विवरण में करदाता विवरण रेकॉर्ड का मौज़ूद न होना
- किसी भी करदाता पंक्ति में वैध पैन से वैध पैन परिवर्तन नहीं हो सकता है।
- करदाता जोड़ने की क्रिया के मामले में करदाता विवरण रिकार्ड संख्या अलग होनी चाहिए
- यदि पिछली/नियमित विवरण में लघु कटौती /कटौती न करने के लिये/उच्च कटौती/ न्यूनतम राशि की सीमा (Threshold limit) के लिये सुधार विवरण में "सी" (C) का निशान दर्ज़ है तो परिवर्तन केवल पैन, 'भुगतान की राशि' और 'भुगतान तिथि' में ही किया जा सकता है।
- एक वैध पैन से किसी अन्य वैध पैन मे परिवर्तन केवल 1बार जब विवरण अस्वीकृत हो तब ही किया जा सकता है।
- उत्तर: वेतन विवरण अस्वीकृति के कारण निम्नवत हैं:-
- वेतन विवरण में पैन परिवर्तन या पैन हटाने के मामले में, पुरानी दी हुई सकल आय का विवरण तत्सम्बंधित नियमित/पुरानी विवरण में दिये हुये मान के बराबर होना चाहिये।
- वेतन विवरण अभिलेख(record) जिसमें सुधार दाखिल किया गया है, नियमित/पिछले विवरण में मौजूद नहीं है।
- वेतन विवरण रिकॉर्ड जोड़ने के मामले में, रिकॉर्ड संख्या अलग होना चाहिए और क्रमबद्ध पुराने/नियमित रद्द हुई विवरण में उपलब्ध होनी चाहिए।
- उत्तर: विवरण 26एएस के लिए संसाधित का अभिप्राय है कि आप का टीडीएस/टीसीएस विवरण आंशिक रूप में विभाग की तरफ़ से संशाधित किया जा चुका है, आप इसमें ऑन लाइन सुधार कर सकते हैं। टीडीएस/टीसीएस विवरण पूरी तरह से संसाधित तभी मानी जाती है जब उसका विवरण ट्रेसेज़ पर त्रुटि के साथ संसाधित/बिना किसी त्रुटि के साथ संसाधित या रद्द दर्शाये।
- उत्तर: इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-
1. जब डाटा हस्तांतरित हो (ट्रेसेज़ द्वारा संसाधित नहीं)।Oct 2012 से पूर्व टीडीएस/टीसीएस की विवरणों के लिए।
2. विवरण टिन द्वारा रद्द/अस्वीकार कर दिया।
3. कटौतीकर्ता ने विवरण दाखिल करने के तुरंत बाद ही इसकी स्थिति की जाँच की हो, कटौतीकर्ताओं को परामर्श दिया जाता है कि विवरण दाखिल करने के 2-3 दिन बाद पुन: आप इसकी स्थिति की जाँच करें।
2:- 26 एएस के लिए कार्रवाई ।
3:- डिफ़ॉल्ट के साथ प्रसंस्कृत ।
4:- डिफ़ॉल्ट के बिना संसाधित ।
संशोधित विवरण के लिये प्रसंस्करण की स्थिति निम्नलिखित रूप में प्रदर्शित होगी:-






