(प्र.1.) आरपीयू 1.3 में प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान में, एक कटौतिकर्ता ऑफ़लाइन सुधार सुविधा का उपयोग करते हुए विवरण में चालान नहीं जोड़ पाएगा। इसका अन्या विकल्प क्या है?
- उत्तर:- ट्रेसेज़ पर "ऑनलाइन संशोधन प्रणाली" के माध्यम से (C9 संशोधन) विवरण मे चलान जोड़ना, किया जा सकता है
(प्र.2.) स्टेटमेंट में चालान जोड़ने की क्या प्रक्रिया है?
- उत्तर:- विवरण में चालान जोड़ने के लिए निम्नलिखित चरण दिए गए हैं-
1 चरण: सुधार श्रेणी 'चालान जोड़ें' का चयन करें
2 चरण: ओलटस विंडो सभी चालानों को दिखाएगी जिनमें कि धनराशि शेष है और जो +1/-1 वित्तीय वर्ष की सीमा के भीतर हैं.
3 चरण: संबंधित चालान जोड़ें और सुरक्षित कर लें
4 चरण: प्रसंस्करण के लिए सुधार सबमिट करें
(प्र.3.) क्या मैं आंशिक रूप से प्रयुक्त चालान को जोड़ सकता हूं?
- उत्तर:- हाँ, आंशिक रूप से प्रयुक्त चालान को भी विवरण में जोड़ा जा सकता है.
(प्र.4.) क्या मैं चालान को विवरण में जोड़ने के बाद इसे संपादित/बदल सकता हूं?
- उत्तर:- हाँ, चालान विवरण में बदलाव किया जा सकता है
(प्र.5.) क्या होगा यदि 'विवरण में चालान जोड़ते' समय चालान परिलक्षित नहीं होता है?
- उत्तर:- कृपया चालान की सीआईएन विवरण (बीएसआर कोड / जमा दिनांक / चालान सीरियल नंबर और चालान राशि) की जांच करें, जिसकी आप खोज कर रहे हैं. कृपया ध्यान दें कि केवल वही चालान जिनमें धनराशि उपलब्ध है और जो +1/-1 वित्तीय वर्ष की सीमा के भीतर हैं, वे 'विवरण में चालान जोड़ें' विकल्प के तहत दिखाई करेंगे.
(प्र.6.) अगर मैंने गलत टैन में एक चालान का भुगतान किया है, क्या मैं इस चालान को ऑनलाइन सुधार कार्यप्रणाली का उपयोग करके सही टैन में टैग करने में सक्षम हो जाऊंगा?
- उत्तर:- नहीं। इस मामले में, टैन सुधार की आवश्यकता है, जो न्यायिक आकलन अधिकारी द्वारा किया जा सकता है. एक बार न्यायक्षेत्र मूल्यांकन अधिकारी द्वारा संशोधन हो जाने के बाद ही चलान विवरण में जोड़ने के लिए उपलब्ध हो पाएगा.
(प्र.7.) क्या मैं एक चालान जिसका भुगतान गलत वित्तीय वर्ष में किया गया है को विवरण जोड़ सकता हूं?
- उत्तर:- यदि चालान +1/-1 वित्तीय वर्ष की सीमा में है, तो यह विवरण में जोड़ने के लिए उपलब्ध होगा। यदि चालान +1/-1 वित्तीय वर्ष की सीमा के भीतर नहीं है, तो कटौतीकर्ता को चालान आकलन वर्ष सुधार के लिए क्षेत्रीय मूल्यांकन अधिकारी से संपर्क करना होगा।
(प्र.8.) क्या मैं जिस दिन चलान का भुगतान किया है उसी दिन उसे जोड़ सकता हूँ ?
- उत्तर:- एक बार चलान जब ओलटास मे अपडेट हो जाए केवल तब ही,या पहले से ही दाखिल विवरण मे से जोड़ा जा सकता हैं. (भुगतान किए हुए चलान को ओलटास पर अपडेट करने/होने के लिए 03-05 दिन की प्रतीक्षा करें)
(प्र.9.) क्या मैं विलंब दाखिल या विलंब भुगतान पर ब्याज संबंधित बकाया को विवरण मे चालान जोड़े विकल्प के माध्यम से ख़त्म कर सकता हूँ
- उत्तर:-हाँ, विलंब दाखिल या विलंब भुगतान पर ब्याज संबंधित बकाया को विवरण मे चालान जोड़े विकल्प के माध्यम से हटाया जा सकता है