सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1.) क्या मैं बेमेल चालान विवरण को परिवर्तित (edit) कर सकता हूँ?
- उत्तर: हाँ, बेमेल चालान विवरण को 'टीडीएस विवरण में चालान टैगिंग' के माध्यम से परिवर्तित(edit)किया जा सकता है।
- उत्तर: 'शून्य' राशि का चालान, टीडीएस विवरण में उपलब्ध राशि के चालान के साथ "टीडीएस विवरण में चालान टैगिंग" के माध्यम से बदला जा सकता है।
- उत्तर: जिस चालान की आप को आवश्यकता है कृपया उस चालान का सिन (CIN) विवरण (बीएसआर कोड/ चालान क्रम संख्या और चालान राशि) की जाँच करें। कृपया ध्यान दें कि केवल वही चालान जिनमें राशि उपलब्ध है और जो +1 / -1 वित्त वर्ष की सीमा के अन्तर्गत आते हैं 'टैग चालान' विकल्प के तहत प्रदर्शित होंगे।
- उत्तर: हाँ, यदि चालान गलत आकलन वर्ष के कारण बेमेल है, लेकिन +1 / -1 निर्धारण वर्ष की सीमा के भीतर है, तो यह सुधार के लिए 'चालान टैगिंग विकल्प' में उपलब्ध हो जाएगा। यदि चालान +1 / -1 निर्धारण वर्ष की सीमा के भीतर नहीं है, तो कटौतीकर्ता को चालान सुधार के लिए टीडीएस क्षेत्रनिर्धारण अधिकारी से संपर्क करने की जरूरत है।
- उत्तर: अगर टीडीएस विवरण में दर्ज़ टैन या चालान विवरण (बीएसआर कोड/जमा की तिथि /चालान सीरियल नंबर और चालान राशि) ओलटास से मेल नहीं करता है तो आप का चालान बेमेल होगा।
- उत्तर: हाँ. आपको अतिरिक्त राशि के डिडक्टी को उपलब्ध राशि वाले चालान मे प्रतिस्थापित करना है। कोई भी चालान उपलब्ध न होने के मामले में, आप को नया चालान का भुगतान करके तदनुसार डिडक्टी प्रतिस्थापित करने हैं।
- उत्तर: यह त्रुटि तब होती है, जब सम्बन्धित टीडीएस विवरण के लिए नवीनतम सुधार की कार्रवाई अभी तक की गई हो। कृपया कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करें जब तक टीडीएस विवरण के लिए नवीनतम सुधार संसाधित हो नहीं जाता है।
- उत्तर: बिन या तो पूरी तरह से प्रयोग किया जा चुका है या वो सम्बन्धित वित्तिय वर्ष क्वाटर और प्रपत्र प्रकार के तत्संगत नही है तब ही बिन 'टैग चालान' विकल्प में प्रदर्शित नहीं होता है।
- उत्तर: हाँ. आपको अतिरिक्त राशि के डिडक्टी को उपलब्ध राशि वाले बिन मे प्रतिस्थापित करना है। कोई भी बिन उपलब्ध न होने के मामले में, आप को नया बिन उत्पन्न करके तदनुसार डिडक्टी प्रतिस्थापित करने होंगे।
- उत्तर: यह त्रुटि तब होती है जब कटौतीकर्ता चालान राशि को विभिन्न काँलम में विभाजित कर देता है जो कि जमा की गई वास्तविक राशि से अधिक है। कटौतीकर्ता को चालान स्थिति टैब के अन्तर्गत उस चालान में उपलब्ध राशि की जांच करने की जरूरत है।
- उत्तर: हाँ, टीडीएस विवरण में बिन विवरण 'चालान सुधार'विकल्प के अन्तर्गत 'बेमेल चालान(unmatched challan)' शीर्षक में चालान टैगिंग के माध्यम से सही किया जा सकता है।
- उत्तर: चालान विवरण में सुधार को अस्वीकार करने के कारण निम्नानुसार हैं:-
- चालान विवरण रिकॉर्ड जिसमें सुधार किया गया है वह नियमित / पिछले टीडीएस विवरण में मौजूद न हो
- एक संशोधित विवरण मे सत्यापन कुंजी नियमित विवरण के संबंधित चलानडाटा से मेल करनी चाहिए
- गैर-निल विवरण के लिए सत्यापन व्याख्या (verification keys) - पिछली स्थानांतरित वाउचर संख्या, अंतिम बैंक-शाखा कोड / फार्म 24 G रसीद संख्या ,पिछली स्थानांतरण वाउचर की तारीख / बैंक चालान, चालान के अनुसार अंतिम जमा राशि
- निल विवरण के लिए सत्यापन व्याख्या (verification keys) - ट्रांसफर वाउचर नंबर / बैंक चालान की अंतिम तिथि, चालान के अनुसार अंतिम कुल जमा राशि
- यदि एक बेमेल चालान को सही किया जाता है, तो नियमित विवरण की सभी सक्रिय कटौती पंक्तियों की जमा राशि का योग और संशोधित विवरण और माँगी गई संशोधित टीडीएस ब्याज राशि और माँगी गई टीडीएस अन्य राशि ,चालान की कुल जमा राशि से कम या उसके बराबर होनी चाहिए
- यदि एक मिलान (mathced) चालान को ठीक किया जा रहा है, तो चालान में उपलब्ध राशि परिवर्तन की गई सभी संशोधित सक्रिय कटौती पंक्तियों की जमा राशि,और माँगी गई संशोधित टीडीएस ब्याज राशि और माँगी गई टीडीएस अन्य राशि उपभोग के लिए पर्याप्त होनी चाहिए
- मौजूदा मिलान / आंशिक रूप से मिलानित चालान के मामले में, कटौतीकर्ता केवल चेक / डीडी नंबर ,आधिकारिक (Claimed) टीडीएस ब्याज राशि, आधिकारिक (Claimed) टीडीएस अन्य राशि और अनुभाग कोड को परिवर्तित कर सकता है
- अगर कटौतीकर्ता केवल कटौती विवरण में बदलाव करते हैं, तो चालान में दावा की गयी टीडीएस ब्याज राशि और दावा की गयी टीडीएस अन्य राशि ,संबंधित नियमित / पिछले रिटर्न में उपस्थित मान से मेल करना चाहिए।
- सुधार में चालान विवरण कुछ गैर-अपडेट करने योग्य मिलान वाले चालान कॉलम से मेल नहीं खाते
- नया चालान विवरण रिकॉर्ड संख्या सीडी रिकॉर्ड जोड़ने के लिए डेटाबेस में पहले से मौजूद
- उत्तर: यदि चलान धारा 234 ई के अंतर्गत विलंब दाखिल शुल्क भुगतान करने के लिए कॉलम उपलब्ध नहीं हैं,तो कटौतिकर्ता विलंब दाखिल शुल्क के भुगतान के लिए चालान में 'अन्य' विकल्प का चयन कर सकते हैं
- चालान के वो क्षेत्र जो बैंक के माध्यम से कटौतीकर्ता द्वारा ठीक किए जा सकते हैं, नीचे सारणीबद्ध हैं:
- बैंक के माध्यम से संशोधन केवल भौतिक चालान (व्यक्तिगत रूप से बैंक में जाकर टीडीएस / टीसीएस भुगतान के लिए प्रस्तुत किए गये चालान) के लिए लागू होता है। .
- यदि ऑनलाइन मोड (इंटरनेट चालान) के माध्यम से चालान का भुगतान किया जाता है, तो सेक्शन कोड 195 को छोड़कर वित्तीय वर्ष, माइनर हेड (200 और 400), मेजर हेड (20/21) और सेक्शन कोड (भुगतान की प्रकृति) जैसे उपरोक्त चालान क्षेत्रों के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। "ओलटास चालान संशोधन प्रणाली कटौतीकर्ता" लॉगिन पर ट्रेसेस वेबसाइट पर उपलब्ध है। .
- ओलटास चालान में टैन या पैन फील्ड में सुधार के लिए, संबंधित दस्तावेजों के साथ संशोधन के लिए आवेदन सही टैन/पैन के क्षेत्राधिकार ए ओ को प्रस्तुत करें जो ए ओ पॉर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक टिकट बनाएगा।.
इसके बाद इसे ए ओ की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके अधिकार क्षेत्र में वर्तमान चालान का क्रेडिट पड़ा हुआ है। उनकी मंजूरी के बाद चालान सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अपडेट किए गए चालान की स्थिति को कटौतीकर्ता के लॉगिन पर ट्रेसेज़ वेबसाइट पर सत्यापित किया जा सकता है। - उत्तर: जब कटौतिकर्ता टीडीएस विवरण मे ऐसे चलान का विवरण दर्ज़ करता है जो भुगतान किए हुए चलान से या ओलटास पर उपलब्ध चलान से भिन्न हो तो इस तरह के चलान को अन-मैच / मिस-मैच माना जाता है. चलान मिस-मैच होने के कई कारण हो सकते हैं:-
- सिन विवरण भिन्न होने पर
- चलान राशि भिन्न होने की स्थिति में
- उत्तर: जब विवरण की अनुबंध 1 में कटौती की राशि की दी सूचना ओलटास (OLTAS) की तुलना में अधिक है, तो चालान की उपलब्ध राशि, और फिर वक्तव्य में उल्लिखित चालान को अतिवितरित (overbook) चालान माना जाएगा.
- उत्तर: लघु भुगतान बकाया की माँग आइटीएनएस चालान संख्या 281 के निम्न शीर्षक 400 पर टिक करके जमा किया जा सकता है।
कटौतीकर्ता निम्नलिखित मामलों में लघु भुगतान प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन सुधार के लिए दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं
- अपर्याप्त राशि के कारण लघु भुगतान - कटौतीकर्ता को यह जांचने की जरूरत है कि कटौती की दर के मुकाबले कितनी राशि का उपयोग किया गया है, फिर कटौती पंक्तियों को जिन चालान में पर्याप्त राशि उपलब्ध हो 'ओवरबुक किए गए चालान के लिए समाधान' (कटौती पंक्ति में संचलन) विकल्प के माध्यम से उन करदातों को उस चलान पर संचलित करें (अधिक जानकारी के लिए ई-ट्यूटोरियल देखें)।
- बेमेल(unmatch) चालान के कारण लघु भुगतान - कटौतीकर्ता बेमेल चलान को ऑनलाइन सुधार मे चलान संशोधन के अंतर्गत बेमेल चलान मे संशोधन विकल्प के द्वारा सही कर सकते हैं
- उत्तर: उपलब्ध राशि वाले चालान के साथ निल चालान को बदलें/टैग करें। एक बार विवरण संसाधित हो जाने के बाद, आप कॉंसो फ़ाइल डाउनलोड कर सकेंगे।
- उत्तर: हाँ,विवरण मे बिन का संशोधन "चलान सुधार" के अंतर्गत 'बेमेल चलान' के विकल्प से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए ई-ट्यूटोरियल ऑनलाइन सुधार - चालान सुधार देखें
- उत्तर: अगर डीएससी ट्रेसेज़ पर पंजीकृत है तो विवरण में चालान जोड़ने के लिए आवश्यक है।
| क्रम संख्या | चालान फील्ड | संशोधन अनुरोध के लिए अवधि (दिनों में) | |
|---|---|---|---|
| बैंक के माध्यम से | आकलन अधिकारी के माध्यम से | ||
| 1 | टैन / पैन | चालान जमा करने की तारीख से 7 दिनों के भीतर | चालान जमा करने की तारीख से 7 दिनों के बाद |
| 2 | आकलन वर्ष | चालान जमा करने की तारीख से 7 दिनों के भीतर | आकलन अधिकारी के स्वीकृति की कोई आवश्यकता नहीं है (ट्रेसेज़ पर उपलब्ध ओलटास चालान संशोधन प्रणाली के माध्यम से सही किया जा सकता है) |
| 3 | मुख्य शीर्षक | चालान जमा करने की तारीख से 3 महीने के भीतर | आकलन अधिकारी के स्वीकृति की कोई आवश्यकता नहीं है (ट्रेसेज़ पर उपलब्ध ओलटास चालान संशोधन प्रणाली के माध्यम से सही किया जा सकता है) |
| 4 | लघु शीर्ष | चालान जमा करने की तारीख से 3 महीने के भीतर | आकलन अधिकारी के स्वीकृति की कोई आवश्यकता नहीं है (ट्रेसेज़ पर उपलब्ध ओलटास चालान संशोधन प्रणाली के माध्यम से सही किया जा सकता है) |
| 5 | भुगतान की प्रकृति | चालान जमा करने की तारीख से 3 महीने के भीतर | आकलन अधिकारी के स्वीकृति की कोई आवश्यकता नहीं है (ट्रेसेज़ पर उपलब्ध ओलटास चालान संशोधन प्रणाली के माध्यम से सही किया जा सकता है) |
| 6 | सकल राशि | चालान जमा करने की तारीख से 7 दिनों के भीतर | -------लागू नहीं------- |
ध्यान दें:






