(प्र.1.) जब मैंने पीडीएफ कनवर्टर का उपयोग करके फॉर्म 16/16 ए उत्पन्न करेनए की कोशिश की तो मुझे '0 पीडीएफ फाइलें सफलतापूर्वक उत्पन्न हुईं' की एक त्रुटि संदेश मिल रही है। मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: पीडीएफ कनवर्टर यूटिलिटी का अपडेटेड संस्करण ट्रेसेज़ के डाउनलोड मेनू से डाउनलोड करें। प्रपत्र 16/16 ए की डाउनलोड की गई ज़िप फ़ाइल को यूटिलिटी में उपलब्ध रन. बैट फाइल के माध्यम से चलाएं। जावा संस्करण 8.121, JRE 1.7 या ऊपर होना चाहिए। ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार जावा 32 या 64 बिट का होना चाहिए।
(प्र.2.) पीडीएफ कनवर्टर का उपयोग कर फ़ाइल परिवर्तित करने पर, मुझे एक त्रुटि "फ़ाइल में छेड़छाड़ की गई है", आ रहा है! इस त्रुटि को ठीक कैसे करें?
- उत्तर: ट्रेसेज़ पीडीएफ कनवर्टर का संस्करण 1.4L स्थापित करें।
(प्र.3.) ट्रेसेज़ पीडीएफ कनवर्टर युटिलिटी को डाउनलोड करने का प्रयास करते समय, मैं एक त्रुटि संदेश, "जार फ़ाइल का उपयोग करने में असमर्थ" प्राप्त हो रहा है! मुझे क्या करना चाहिए?
- उत्तर: आप को जेआरई वर्ज़न1.7 या उस से ऊपर (सम्बंधित जावा) स्थापित करने की आवश्यकता है।
(प्र.4.) मैं जेआरई वर्ज़न 1.7 कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?
- उत्तर: आप जेआरई वर्ज़न 1.7 को www.java.com डाउनलोड कर सकते हैं।
(प्र.5.) फॉर्म 16 ए पर प्रमाण पत्र संख्या क्या है? सर्टिफिकेट नम्बर का क्या महत्व है?
- उत्तर: फार्म 16 ए में प्रमाण पत्र संख्या बाएं हाथ पर ऊपर की तरफ़ पाया जाता है। यह फार्म 16 पर छपी एक 06 अंकों का विशिष्ट शब्दांकिक (alphanumeric) संख्या है। करदाता को अपनी आयकर विवरणी दाखिल करते समय इसका प्रयोग करना पड़ता है।
(प्र.6.) मैंने अपना डाटा खो दिया है, मैं किस प्रकार एक विशेष अवधि के लिए फार्म 16 / 16ए डाउनलोड कर सकता हूँ?
- उत्तर: कटौतीकर्ता डीएससी समर्थित केवाईसी का उपयोग करके केवाईसी को टाल सकते हैं।
(प्र.7.) मैंने अपना डाटा खो दिया है, और मेरे पास डीएससी भी उपलब्ध नहीं है! मैं किस प्रकार एक विशेष अवधि के लिए फार्म 16 / 16ए डाउनलोड कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि कटौतीकर्ता ने डाटा खो दिया है और डीएससी भी नही है तो इस स्थिति में कटौतीकर्ता को क्षेत्र के आकलन अधिकारी (AO) से मिल कर अपने टीडीएस फ़ाइल का विवरण प्राप्त करना होगा।
(प्र.8.) फार्म 16 / 16ए में चालान की स्थिति 'एफ' के बजाय 'पी' दिखा रहा है! क्यों?
- उत्तर: सरकारी कटौतीकर्ताओं के मामले में (जहाँ प्रविष्टियाँ पुस्तकीय माध्यम से हों) वित्तीय वर्ष 2012-13 से पहले चालान की स्थिति 'एफ़' के स्थान पर 'पी' ही दिखायेगा, हालांकि करदाता इस राशि को अपने आयकर विवरण में दिखा (claim) सकते हैं।
(प्र.9.) फॉर्म 16 ए अनुरोध स्थिति में 'उपलब्ध नहीं' दिख रहा है?
- उत्तर: 'उपलब्ध नहीं' स्थिति के लिए नीचे उल्लेखित में से कोई भी कारण हो सकता है:
1. टीडीएस विवरण में दर्ज़ सभी पैन अवैध हों।
2. एक से अधिक प्रमाणपत्रों के लिये अनुरोध दर्ज़ की गई है पर टीडीएस विवरण में 10 से कम पैन उपलब्ध हैं।
(प्र.10.) फार्म 16/16 ए का अनुरोध 'प्रस्तुत स्थिति(status submitted)' में दिखा रहा है?
- उत्तर: इस स्थिति से पता चलता है कि आवेदित अनुरोध सक्रिय स्थिति (Inprogrss mode) में है, कटौतीकर्ता को कुछ समय के लिये इसकी प्रतीक्षा करनी होगी।
(प्र.11.) फार्म 16/16 ए अनुरोध अक्षम स्थिति (Disable Status) में दिखा रहा है?
- उत्तर: यह स्थिति दूसरी प्रति (DUPLICATE) के अनुरोध के मामले में आएगी, कटौतीकर्ता को दूसरी प्रति का अनुरोध न देने की सलाह दी जाती है.
(प्र.12.) फार्म 16 का अनुरोध करते समय एक त्रुटि 'कोई डेटा उपलब्ध नहीं है' क्यों आ रहा है?
- उत्तर: कटौतीकर्ता एक बार यह सुनिश्चित कर लें की, जिस वित्तिय वर्ष के लिये फ़ॉर्म 16 का अनुरोध कर रहे हैं उस की सभी तिमाहियों की टीडीएस विवरणी संसाधित की हो चुकी है।
(प्र.13.)जब भी फ़ॉर्म 16/16ए को डाउनलोड करने का अनुरोध दर्ज़ कर रहा हूँ तो एक त्रुटि, "डाउनलोड अनुरोध प्रस्तुत नहीं किया जा सकता क़्यूँ की टीडीएस विवरण अभी प्रसंस्करण प्रक्रिया में है" आ रहा है? मुझे क्या करना होगा?
- उत्तर: एक बार जब टीडीएस विवरण प्रसंस्कृत हो जाये तब ही फ़ॉर्म 16/16ए को डाउनलोड करने का अनुरोध दिया जा सकता है, इसलिये कटौतीकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि किसी भी अनुरोध को देने से पहले टीडीएस विवरण की स्थिति जाँच लें।
(प्र.14.) फ़ॉर्म 16/16ए का अनुरोध करने के दौरान एक त्रुटि, "सिस्टम में कुछ तकनीकी समस्या हुई है कृपया 1 घंटे के बाद पुन:प्रयास करें" प्राप्त हो रही है! क्यों?
- उत्तर: कटौतीकर्ता को ब्राउज़र हिस्ट्री (browsing history), सिस्टम की अस्थाई फ़ाइलें (temp file), सिस्टम से कैशेज़ मेमोरी हटानी है,जिस ब्राउज़र पर काम कर रहे हैं उस की जाँच करें।यदि आप इंटरनेट एक्सप्लोअर का प्रयोग कर रहे हैं तो उसका वर्ज़न 7/8 या 9 रखें। यदि फ़िर भी यह समस्या आती है तो आप अन्य बाउज़र गूग़ल क्रॉम या मॉज़िला का प्रयोग कर सकते है. ध्यान रहे की मॉज़िला का वर्ज़न17/18 से ऊपर 40 तक का हो सकता है।