सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1) मैं ट्रेसेज़ पर पंजीकरण के बाद अपने खाते को कैसे सक्रिय करूँ?
- उत्तर: ट्रेसेज़ खाते को सक्रिय करने के लिए निम्नलिखित चरण हैं:
आपके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गये सक्रियण लिंक पर क्लिक करें।
यूज़र आई डी दर्ज़ करें।
ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेजे गए अलग अलग कोड दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें। - उत्तर: हाँ, खाता पंजीकरण के 48 घंटे के अन्तर्गत खाता सक्रियण पूरा हो जाना जाना चाहिए अन्यथा खाता निष्क्रिय हो जाएगा और आप को ट्रेसेज़ पर पुन:पंजीकरण करना होगा।
- उत्तर: खाते को सक्रिय करने के लिए 48 घंटे की समय सीमा पारित नहीं हुई है, तो आप करदाता पंजीकरण फार्म के चरण 1 में अपना पैन विवरण दर्ज कर और सबमिट कर सकते हैं। यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि आप ने पंज़ीकरण कर लिया है लेकिन खाते को सक्रिय नहीं किया है और 24 घंटे की समय सीमा पारित नहीं हुई है तो सिस्टम सक्रिय लिंक और कोड को दुबारा भेजने के लिये चेतावनी देगा। 'ओके' पर क्लिक करें और आपकी पंज़ीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के लिए सक्रियण लिंक और कोड पुन:प्रेषित होगा।






