सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
(प्र.1.) "ई-सत्यापन (इंटरनेटबैंकिंग) सेवा" क्या है?
- उत्तर: यह सुविधा करदाताओं को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यमसे 26 क्यू बी संशोधन प्रस्तुत करने में सहायता करती है।यह सुविधा करदाताओं को संशोधन प्रस्तुत करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से सत्यापित करने में मदद करती है।
(प्र.2.) 'ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) सेवा' के माध्यम से 26 क्यू बी संशोधन प्रस्तुत करने की क्या प्रक्रिया है?
- उत्तर: ई-सत्यापन सेवा लिंक बैंकों की वेबसाइट पर उपलब्ध है-
- उपयोगकर्ता को बैंक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा और "26एएस वार्षिक कर विवरण देखें" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यह एक नए पृष्ठ पर चला जाता है जो "ट्रेसेज़ पर ई-सत्यापन सेवाएं" लिंक दिखाता है।
- "ट्रेसेज़ पर ई-सत्यापित सेवाएं" पर क्लिक करें, उपयोगकर्ता पहले से मौजूद उपयोगकर्ता आईडी और करदाता के पैन के साथ ट्रेसेज़ वेबसाइट पर पहुंच जाता है। यह सुविधा करदाताओं को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से सत्यापित होने में सहायता करती है। इसका उपयोग कुछ मामलों में डिजिटल हस्ताक्षर और आकलन अधिकारी सेस्वीकृति के बिना 26 क्यू बी संशोधन अनुरोध दर्ज़ करने के लिए किया जा सकता है।
(प्र.3.) क्या ट्रेसेज़ की एनआरआई सेवाओं के लिए "ई"सत्यापन (इंटरनेटबैंकिंग) सेवा" उपलब्धहै?
- उत्तर: नहीं, यह विकल्प ट्रेसेज़ की एनआरआई सेवाओं यानी www.nriservices.tdscpc.gov.in के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
(प्र.4.) यदि मैं 26 क्यू बी संशोधन ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से कर रहा हूँ तो क्या करदाता रूप में ट्रेसेज़ पर पंजीकरण करना आवश्यक है?
- उत्तर: हाँ, करदाता के रूप में ट्रेसेज़ पर पंजीकरण आवश्यक है, भले ही आप 26 क्यू बी संशोधन दाखिल करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ई"सत्यापन कर रहे हों।
(प्र.5.) ई"सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) सेवा का उपयोग करके 26 क्यू बी में कौन-कौन से संशोधन दाखिल किए जा सकते हैं?
- उत्तर: ई-सत्यापन (इंटरनेटबैंकिंग) सेवाकाउपयोगकरके 26 क्यू बी में निम्नलिखित महत्वपूर्ण संशोधनों की अनुमति है: -
- पैन विवरण (क्रेता / विक्रेता)
ध्यान दें : उपर्युक्त क्षेत्रों के अलावा यदि 26 क्यू बी में संशोधन किया जाता है (उदाहरण के लिए भूमि / भवन / पता / आकलन वर्ष) तो ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) / कर आकलन अधिकारियों से स्वीकृति / डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) की आवश्यकता नहीं होती है।
(प्र.6.) यदि डी एस सी (डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र) ट्रेसेज़ पर पंजीकृत नहीं है, तो 26 क्यू बी संशोधन दाखिल करने के लिए अन्य कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
- उत्तर: यदि डीए स सी ट्रेसेज़ पर पंजीकृत नहीं है तो संशोधन अनुरोध ई"सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) या ए ओ स्वीकृति या आधार प्रमाणी करण के माध्यम से दर्ज़ किया जा सकता है।
(प्र.7.)ऐसे मामले में जहाँ क्रेता एक कॉर्पोरेट कर दाता / गैर-व्यक्तिगत है, क्या ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से) के साथ 26 क्यू बी संशोधन की अनुमति है?
- उत्तर: हाँ, यह सुविधा कॉर्पोरेट करदाता / गैर-व्यक्तिगत करदाता के लिए भी उपलब्ध है। ई"सत्यापन l से इंटरनेट बैंकिंग उपयोगकर्ता 26क्यू बी संशोधन ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे।
(प्र.8.) यदि डी एस सी पहले से पंजीकृत है तो क्या कोई उपयोगकर्ता ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से संशोधन दाखिल कर सकता है?
- उत्तर: हाँ, यदि डीए स सी ट्रेसेस पर पहले से ही पंजीकृत है तो 26 क्यू बी संशोधन ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
(प्र.9.) यदि मैंने आकलन अधिकारी को 26 क्यू बी संशोधन अनुरोध प्रस्तुत किया है, तो क्या मैं अभी भी "ई-सत्यापन (इंटरनेट बैंकिंग) सेवा" का उपयोग कर के इसे मान्य कर सकता हूँ?
- उत्तर: नहीं, एक बार आकलनअधिकारी को अनुरोध प्रस्तुत करने के बादइ से "ई-सत्यापनसेवा" (इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम का उपयोग कर के मान्य नहीं किया जा सकता है।