ट्रेसेज्ञ




सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न



श्रेणी




उप -श्रेणी


 


    (प्र.1) करदाताओं की प्रोफ़ाइल में कौन-कौन से टैब हैं?
  • उत्तर: करदाताओं की प्रोफ़ाइल में निम्नलिखित टैब उपलब्ध हैं:
    • करदाता का विवरण
    • संचार विवरण
    • हस्ताक्षर
    • पासवर्ड बदलें
    • लॉग इन विवरण
    (प्र.2) ट्रेसेज़ पर करदाता की प्रोफ़ाइल में नया परिवर्तन कौन सा है?
  • उत्तर: करदाता प्रोफ़ाइल में एक नया टैब "करदाता विवरण" "अधिकृत व्यक्ति का विवरण" अर्ज़ित करने के लिए शुरू किया गया है। (एनआरआई उपयोगकर्ताओं के लिए भी)
  • (प्र.3) गैर व्यक्तिगत पैन धारकों के लिए 'करदाता प्रोफाइल' टैब में अधिकृत व्यक्ति विवरण जोड़ने का क्या उद्देश्य है?
  • उत्तर: गैर व्यक्तिगत पैन धारक (चौथा वर्ण 'पी' को छोड़कर) डीएससी के माध्यम से ऑनलाइन सुधार करने में असमर्थ थे। गैर-व्यक्तिगत करदाताओं के पास अधिकृत व्यक्ति का पैन (चौथे वर्ण 'पी') और डिज़िटल हस्ताक्षर दोनों हैं लेकिन करदाता प्रोफ़ाइल में अधिकृत व्यक्ति का विवरण उल्लेख करने के लिए कोई फ़ील्ड मौजूद नहीं था। इसलिए यह सुविधा गैर व्यक्तिगत करदाताओं के लिए डीएससी के माध्यम से 26क़्यू बी में ऑनलाइन सुधार दायर करने के लिए उपयोगी होगी।
  • (प्र.4) अगर मैं व्यक्तिगत पैन धारक हूँ (चौथा वर्ण ''पी') तो क्या मैं अपनी प्रोफ़ाइल में इस विकल्प को देखने के लिए सक्षम हुँ?
  • उत्तर: हाँ, लेकिन अधिकृत का व्यक्ति पैन, नाम, पिता का नाम और पद स्थिर रहेंगे।
  • (प्र.5) "करदाता विवरण" टैब के तहत अधिकृत व्यक्ति विवरण को परिवर्तित (update) करने के लिए सिस्टम क्या विवरण पूछेगा?
  • निम्नलिखित विवरण आवश्यक हैं:
    • अधिकृत व्यक्ति पैन: करदाता को अधिकृत व्यक्ति के पैन का उल्लेख तब ही करना है, जब पैन का चौथा चरित्र सी-एच-एफ-ए-टी-बी-एल-जे-जी (पैन मास्टर डाटाबेस के अनुसार) है, यदि उपयोगकर्ता ने गलत पैन का उल्लेख किया है तो त्रुटि संदेश 'अमान्य पैन' और यदि पैन स्वरूप गलत है तो ''पैन स्वरूप गलत है' संदेश प्रदर्शित किया जाएगा

      C - (सी) कंपनी
      H - (एच) HUF (हिन्दू अविभाज़ित परिवार)
      F - (एफ़) फर्म
      A - (ए) असोसिएशन ऑफ़ पर्सन (एओपी)
      T - (टी) ट्रस्ट
      B - (बी) बॉडी ऑफ़ इन्डविजवल (Body of Individuals)
      L - (एल) स्थानीय प्राधिकरण(Local Authority)
      J - (जे) कृत्रिम न्यायिक व्यक्ति(Artificial Judicial Person)
      G - (ज़ी) शासकीय(Government)

      व्यक्तियों के लिए जहां चौथा वर्ण 'P' है, अधिकृत व्यक्ति का नाम, पैन, पिता का नाम और पद स्वत: ही स्थिर रहेंगे।
    • अधिकृत व्यक्ति की जन्म तिथि: करदाता को पैन डेटाबेस के अनुसार स्वयं ही अधिकृत व्यक्ति की जन्म तिथि उल्लेख करने की आवश्यकता है, बेमेल होने के मामले में त्रुटि संदेश स्क्रीन पर प्रदर्शित करेगा : पैन और जन्म की तिथि संयोजन गलत अन्यथा यह स्थिर कर दिया जाएगा।
    • अधिकृत व्यक्ति का नाम: अधिकृत व्यक्ति का पैन दर्ज करने के बाद अधिकृत व्यक्ति का नाम पैन डेटाबेस के अनुसार स्वत: आता है।
    • अधिकृत व्यक्ति के पिता का नाम: अधिकृत व्यक्ति के पिता का नाम अधिकृत व्यक्ति का पैन दर्ज करने के बाद पैन डेटाबेस के अनुसार स्वत: आता है अन्यथा यह स्थिर रहेगा।
    • अधिकृत व्यक्ति का पद: करदाता द्वारा अधिकृत व्यक्ति के पद को स्वयं भरने की जरूरत है।
    • विवरण को परिवर्तित (update) करने के बाद 'सेव' बटन पर क्लिक करें और विवरण सफलतापूर्वक सुरक्षित कर लें।
    • इसके अतिरिक्त अधिकृत व्यक्ति का पैन और अधिकृत व्यक्ति के जन्म की तारीख परिवर्तनीय (editable) है।
    (प्र.6) यदि मैंने अधिकृत व्यक्ति के पैन मे परिवर्तन किया है तो क्या मैं डिज़िटल हस्ताक्षर पंज़ीकृत कर सकता हूँ?
  • उत्तर: हाँ, अगर आपने गैर व्यक्तिगत पैन धारक के लिए प्रोफ़ाइल टैब में अधिकृत व्यक्ति का विवरण परिवर्तित (update) किया है तब भी आप प्रोफाइल टैब में डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (DSC) रजिस्टर कर सकते हैं।
  • (प्र.7) क्या यह आवश्यक है कि अधिकृत व्यक्ति और डीएससी का पैन एक ही व्यक्ति का होना चाहिए?
  • उत्तर: हाँ, अधिकृत व्यक्ति का पैन और डीएससी का पैन ऑनलाइन सुधार करने के लिए एक ही होना चाहिए, यदि समान नहीं होते तो त्रुटि संदेश 'अधिकृत व्यक्ति का पैन और डीएससी का पैन एक नहीं हैं ये एक ही होना चाहिए' पॉप-अप आता है।