सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1) "फॉर्म 16 डी " क्या है?
- उत्तर: "फॉर्म 16 डी" भारतीय ठेकेदारों या पेशेवरों (व्यवसाय-सम्बन्धी) और दलालों को (धारा 194 एम के अधीन) भुगतान पर टीडीएस कटौती के लिए दिया जाने वाला एक टीडीएस प्रमाण पत्र है। पंजीकृत भुगतानकर्ता को फॉर्म 26 क्यूडी प्रस्तुत करने की नियत तिथि से 15 दिनों के भीतर आदाता को फॉर्म 16डी देना होता है।
- उत्तर: फॉर्म 16 डी (भारतीय ठेकेदारों को भुगतान, कमीशन का भुगतान, दलाली (ब्रोकरिज) शुल्क और व्यावसायिक सेवा शुल्क के लिए टीडीएस) का आवेदन तभी दर्ज़ किया जा सकता है जब 26 क्यूडी विवरण सह चालान संसाधित हो गया हो।
- उत्तर: पंजीकृत भुगतानकर्ता द्वारा दाखिल किये हुए 26 क्यू डी के अनुसार फॉर्म 16 डी को डाउनलोड किया जा सकता है।
- उत्तर: "फॉर्म 16 डी"ट्रेसेज़ वेबसाइट पर आकलन वर्ष 2020-21 से उपलब्ध है।
- अनुरोध संख्या,
- अनुरोध तिथि या
- सभी देखें विकल्प का उपयोग करके 'फॉर्म 16 डी' के अनुरोध को जांच सकते है।
- उत्तर: 'फॉर्म 16 डी' ज़िप फ़ाइल खोलने के लिए 'पासवर्ड' भुगतानकर्ता की जन्म तिथि (DDMMYYYY प्रारूप में) उदा. 15051990।
- उत्तर: भुगतानकर्ता एक ही पावती संख्या के लिए जमा किये गए प्रत्येक चालान के लिए 'फॉर्म 16 डी' का डाउनलोड अनुरोध दर्ज़ कर सकता है।
- उत्तर: 'फॉर्म 16 डी' की अनुरोधित स्थिति के विवरण: -
1. सब्मिटिड: जब फॉर्म 16 डी का अनुरोध दर्ज़ किया गया है
2. अवेलेबल: फॉर्म 16 डी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो
3. फेल्ड: फॉर्म 16 डी का अनुरोध फिर से करने की आवश्यकता है, या सीपीसी (टीडीएस) से संपर्क कर सकते हैं। - उत्तर: नही.
- उत्तर: फॉर्म 16 डी डाउनलोड करने की प्रक्रिय/विधि:-
चरण 1: 'यूजर आईडी', 'पासवर्ड','करदाता पैन' और 'सत्यापन कोड' दर्ज़ कर, एक करदाता के रूप में ट्रेसेज़ वेबसाइट पर लॉग इन करें। ट्रेसेज़ आरंभिक पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 2: "डाउनलोड" टैब के अंतर्गत उपलब्ध "फॉर्म 16 बी / 16 सी / 16 डी (खरीदार / किरायेदार / भुगतानकर्ता के लिए)" पर क्लिक करें।
चरण 3: ड्रॉप डाउन सूची में से "फॉर्म टाइप" 26 क्यू डी "आकलन वर्ष" चुनें "पावती नंबर" और "आदाता का पैन" दर्ज करें।अनुरोध संख्या उत्पन्न होगी।
चरण 4: ''रिक्वेस्टिड डाउनलोड' के अंतर्गत अनुरोध की स्थिति यदि "अवेलेबल" है तो 'HTTP डाउनलोड' बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : फॉर्म 16 की जिप फाइल पासवर्ड 'भुगतानकर्ता की जन्म तिथि' (DDMMYYY प्रारूप में) जैसे:-15051990 के रूप में दर्ज करके खोलें।
उत्तर: 'फॉर्म 16 डी' की स्थिति 'अनुरोधित डाउनलोड' में उपलब्ध होगी, भुगतानकर्ता:-






