(प्र.1.) क्या नया टैब 'करदाता विवरण' एनआरआई गैर व्यक्तिगत करदाताओं के लिए भी उपलब्ध है?
- उत्तर: हाँ ।
(प्र.2.) एक एनआरआई गैर-व्यक्तिगत पैन धारक के रूप में, क्या मैं प्रोफ़ाइल में अधिकृत व्यक्ति का विवरण परिवर्तित (update) कर सकता हूँ?
- उत्तर: एनआरआई गैर व्यक्तिगत पैन धारक को अधिकृत व्यक्ति का पैन और जन्म तिथि दर्ज करने के लिए कहा जायेगा तब वे पैन सत्यापन के लिए एक अनुरोध और जन्म तिथि प्रस्तुत करेंगे और एक ईमेल, सफल या निरस्त संदेश के साथ उपयोगकर्ता को भेजा जाएगा |
(प्र.3.) एनआरआई गैर-व्यक्तिगत पैन धारक के रूप में मैंने प्रोफ़ाइल में अधिकृत व्यक्ति के पैन विवरण को परिवर्तित (update) किया है,क्या मैं तुरंत 26 क्यू बी मे सुधार के लिए अनुरोध कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि एनआरआई उपयोगकर्ता ने अधिकृत व्यक्ति के पैन का विवरण दर्ज़ किया है और 26 क्यू बी में सुधार दाखिल किया है, तो त्रुटि संदेश प्रदर्शित होगा।.
" त्रुटि संदेश: अधिकृत व्यक्ति के विवरण की परिवर्तन (updation) प्रक्रिया प्रगति में है, एक बार परिवर्तन (updation) सम्पन्न की सूचना आप के पंज़ीकृत ईमेल पर प्राप्त हो जाये तो आप 26 क्यू बी मे सुधार कर सकते हैं"|
(प्र.4.) एनआरआई गैर-व्यक्तिगत पैन धारक के रूप में मैंने प्रोफ़ाइल में अधिकृत व्यक्ति के पैन विवरण को परिवर्तित (update) किया है,क्या मैं तुरंत फ़ॉर्म 16बी के लिए अनुरोध कर सकता हूँ?
- उत्तर: यदि एनआरआई उपयोगकर्ता ने अधिकृत व्यक्ति के पैन का विवरण दर्ज़ किया, तो फ़ॉर्म 16बी अनुरोध करते समय डाउनलोड टैब मे त्रुटि संदेश प्रदर्शित होगा।
" त्रुटि संदेश: अधिकृत व्यक्ति के विवरण की परिवर्तन (updation) प्रक्रिया प्रगति में है, एक बार परिवर्तन (updation) सम्पन्न की सूचना आप के पंज़ीकृत ईमेल पर प्राप्त हो जाये तो आप 16बी डाउनलोड करने का अनुरोध कर सकते है " ।
(प्र.5.) पंजीकरण के बाद एक प्रवासी भारतीय करदाता ट्रेसेज़ खाते को कैसे सक्रिय कर सकता है?
- उत्तर: एक बार ट्रेसेज़ (आंतरिक दल) द्वारा वैध स्वीकृत हो जाए, तो उपयोगकर्ता को सक्रियण कोड के साथ खाते के सक्रियण के लिए ई-मेल भेजी जाएगी. ट्रेसेज़ खाते को सक्रिय करने के लिए, उपयोगकर्ता के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए सक्रियण लिंक पर क्लिक करना होगा और 48 घंटे के भीतर उस लिंक पर सक्रियण कोड दर्ज़ करना है।
(प्र.6.) एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भारत के बाहर से ट्रेसेज़ से कैसे जुड़ सकता है?
- उत्तर: प्रवासी (एनआरआई) करदाता को https://nriservices.tdscpc.gov.in/nriapp/login.xhtml लिंक के जरिए पंजीकरण करना होगा और ट्रेसेज़ में लॉग इन करना होगा।
(प्र.7.) मैं ट्रेसेज़ का एक पंजीकृत प्रयोगकर्ता हूँ|अब मैं भारत से बाहर हूँ,और ट्रेसेज़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं,लेकिन इससे कनेक्ट करने में असमर्थ हूं! इसके क्या कारण हो सकते हैं?
- उत्तर: यदि आप भारत के बाहर से ट्रेसेज़ तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, तो https://nriservices.tdscpc.gov.in/nriapp/login.xhtml. लिंक के माध्यम से लॉग-इन करें।
(प्र.8.) एक प्रवासी (एनआरआई) करदाता ट्रेसेज़ (https://nriservices.tdscpc.gov.in/nriapp/login.xhtml) के माध्यम से किन क्रिया-कलापों को कर सकता है?
- उत्तर: प्रवासी (एनआरआई) करदाता, ट्रेसेज़ के माध्यम से निम्नलिखित गतिविधियां कर सकते हैं:
- 1. पंजीकरण एवम् लॉग-इन
- 2. फॉर्म 26एएस अनुरोध और डाउनलोड
- 3. प्रोफ़ाइल देखें और प्रोफ़ाइल बदलें
- 4. फॉर्म 16 बी अनुरोध और डाउनलोड (करदाताओं के लिए)
- 5. पासवर्ड बदलें
- 6. 26क्यूबी के लिए औचित्य रिपोर्ट का अनुरोध और डाउनलोड
- 7. 26क्यूबी संशोधन
(प्र.9.) किस अवधि के लिए फॉर्म 26 एएस उत्पन्न होता है?
- उत्तर: फॉर्म 26 एएस एक आकलन वर्ष के लिए उत्पन्न होता है।
(प्र.10.) क्या मैं अपना फॉर्म 26एस विवरण डाउनलोड कर सकता हूं?
- उत्तर: हाँ. फॉर्म 26 एएस विवरण को पीडीएफ / टेक्स्ट / एचटीएमएल के प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है. यदि greater than 1,000 "Form 26AS" रिकॉर्ड की संख्या 1,000 के बराबर या उससे अधिक है तो 'फॉर्म 26एस' केवल ' टेक्स्ट(टेक्स्ट) फाइल ' स्वरूप में डाउनलोड होगी, जो कि ट्रेसेज़ वेबसाइट से एक करदाता के रूप में पंज़ीकरण करने के बाद होगा |
1,000 से कम रिकॉर्ड के लिए, फॉर्म 26 एएस तीनों प्रारूपों में डाउनलोड किया जा सकता है।
(प्र.11.) फॉर्म 26 एएस खोलने के लिए क्या पासवर्ड है?
- उत्तर: फॉर्म 26 एएस खोलने का पासवर्ड आपकी जन्म तिथि (डीडीएमएमवाई वाई वाई प्रारूप में) होगा, उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्मतिथि 01-फ़रवरी-1980 है, तो पासवर्ड 01021980 होगा।
(प्र.12.) किस आकलन वर्ष (एआई) से प्रवासी (एनआरआई) करदाता फार्म 26एस ट्रेसेज़ से देख सकते हैं?
- उत्तर: आकलन वर्ष 2009-10 से आप फॉर्म 26एस ट्रेसेज़ से देख एवम् डाउनलोड कर सकते हैं
(प्र.13.) क्या करदाता का नाम और पता फॉर्म 26 एएस में बदल सकता है?
- उत्तर: फॉर्म 26एस में करदाता विवरण (नाम और पता) पैन डाटाबेस के अनुसार प्रदर्शित होते हैं. किसी भी परिवर्तन के लिए, कृपया https://tinpan.proteantech.in/ पर पैन परिवर्तन के लिए अनुरोध, आवेदन (फॉर्म 49 ए) सबमिट करें।
(प्र.14.) क्या प्रवासी खरीदार पर भी विलम्ब दाखिल शुल्क और विलम्ब भुगतान पर ब्याज़ लगती है?
- उत्तर: हाँ। वित्त विधेयक 2013 के अनुसार, टीडीएस अचल संपदा की बिक्री पर लागू होता है जिसमें संपत्ति की बिक्री पर विवेचन 50,00,000 (पचास लाख रुपये) के बराबर या उससे अधिक है। यदि टीडीएस की राशि के भुगतान में कोई भी चूक होती है, तो इसे खरीदार द्वारा समाप्त किया जाएगा