सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
(प्र.1.) क्या अधिकृत व्यक्ति का विवरण फ़ॉर्म 16बी पर दिखाई देगा?
- उत्तर: हाँ, गैर व्यक्तिगत पैन धारक होने पर अधिकृत व्यक्ति का पैन, नाम, पिता का नाम और पद करदाता की ट्रेसेज़ प्रोफ़ाइल से स्वत: आयेगा।
व्यक्तिगत पैन धारक होने पर कर कटौती के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पूरा नाम, पिता का नाम और जगह पैन मास्टर से पहले ही आ जाता है।
(प्र.2.) फ़ॉर्म 16बी का अनुरोध करते समय क्या सिस्टम अधिकृत व्यक्ति का विवरण पूछेगा?
- उत्तर: नहीं, व्यक्तिगत पैन (जिसमें चौथा वर्ण P है) होने पर अधिकृत व्यक्ति का पूरा नाम, पैन, पिता का नाम और पद स्वत: ही स्थिर रहेगा।
हाँ, गैर व्यक्तिगत पैन धारक (जिसमें चौथा वर्ण P नहीं है) होने पर अधिकृत व्यक्ति का पैन, जन्म तिथि और पद को स्वयं भरने की जरूरत है। हालांकि, एक बार जब गैर व्यक्तिगत पैन धारक फ़ॉर्म 16 बी डाउनलोड करने के लिये अनुरोध देता है तब अधिकृत व्यक्ति का नाम और पिता का नाम पैन डेटाबेस के अनुसार स्वतः भर जाएगा ।
(प्र.3.) अगर गैर-व्यक्तिगत पैन धारक को फ़ॉर्म 16बी का अनुरोध दर्ज़ करते समय पॉप-अप "गैर व्यक्तिगत पैन धारक को प्रोफ़ाइल अनुभाग में अधिकृत व्यक्ति का पैन परिवर्तित (update) करने की जरूरत है" आता है तो क्या किया जाना चाहिये?
- उत्तर: गैर-व्यक्तिगत पैन धारक को प्रोफ़ाइल अनुभाग में अधिकृत व्यक्ति के पैन को परिवर्तित (update) करने की जरूरत है।