सेवाएँ
- कर-कटौतीकर्ताओं/कर-संग्रहकर्ताओं के लिए पंजीकरण
- पासवर्ड भूल
- पासवर्ड बदलना
- डीएससी (डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र) पंजीकृत करना
- संचार विवरण
- टीडीएस/टीसीएस विवरण की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग - मूल और संशुद्धि
- विवरण प्रसंस्करण स्थिति और टीडीएस/टीसीएस डिफ़ॉल्ट देखना
- टीडीएस/टीसीएस डिफॉल्ट के लिए सूचनाएं (इंटिमेशंस) डाउनलोड करना
- डिजिटल टीडीएस/टीसीएस प्रमाणपत्र - फॉर्म 26एएस/वार्षिक कर विवरण के साथ सामंजस्य में फॉर्म 16/16ए/16बी/16सी/16डी/27डी
- लेन-देन आधारित रिपोर्ट डाउनलोड करना
- टीडीएस/टीसीएस डिफ़ॉल्ट के विवरण के लिए औचित्य रिपोर्ट और डिफ़ॉल्ट सारांश
- कर-कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता पैन के लिए कई संबद्ध टैन के साथ एकत्रित टीडीएस/टीसीएस अनुपालन रिपोर्ट
- ऑनलाइन टीडीएस/टीसीएस विवरण संशोधन करना
- ऑफ़लाइन टीडीएस/टीसीएस विवरण संशोधन करना
- कर-कटौतीकर्ताओं/संग्राहकों के साथ सुरक्षित एकीकरण
- टीडीएस/टीसीएस रिफंड
- चालान स्थिति प्रश्न
- विवरण के लिए चालान की स्थिति देखना
- टीडीएस / टीसीएस क्रेडिट देखना
- पैन सत्यापन करना
- शून्य/ लघु कटौती प्रमाण पत्र मान्य करना
- विवरण दाखिल न करने की घोषणा करना
- कम टीडीएस जमा करने की घोषणा करना
- ओलटॉस चालान संशोधन के लिए अनुरोध में
- 26ए/27बी ए के अनुरोध करना
- कम टीडीएस जमा की घोषणा करना
- समाधान के लिए अनुरोध करना
- कागज रहित सूचना की घोषणा करना
- आकलन अधिकारी से नोटिस/संचार
- फॉर्म 15ई के लिए अनुरोध करना
- धारा 197, 206सी (9), 195(2) के अंतर्गत प्रमाणपत्र डाउनलोड करना
कटौतीकर्ता / संग्रहकर्ता ट्रेसेज़ पर पंजीकरण कर सकेंगे। वेबसाइट पर सफल पंजीकरण के बाद, उपयोगकर्ता अपने खाते में लॉगिन कर सकेंगे। यह उन्हें अपना स्वयं का खाता प्रोफ़ाइल बनाने और संबंधित टैन के तहत गतिविधियाँ करने/देखने में सक्षम बनाएगा।
केवल ट्रेसेज़ के पंजीकृत उपयोगकर्ता पासवर्ड भूल गए कार्यप्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। यह कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता को लॉगिन पासवर्ड को पुन:नियोजित करने में मदद करेगा।
केवल ट्रेसेज़ के पंजीकृत उपयोगकर्ता ही पासवर्ड बदलने की कार्यप्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। यह कटौतीकर्ता /संग्रहकर्ता को लॉगिन पासवर्ड बदलने में मदद करेगा।
केवल ट्रेसेज़ पर पंजीकृत उपयोगकर्ता ही ट्रेसेज़ पर डीएससी (डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र) पंजीकृत करने के लिए इस कार्यप्रणाली का उपयोग कर सकते हैं।
केवल ट्रेसेज़ के पंजीकृत उपयोगकर्ता ही ट्रेसेज़ पर संचार विवरण अपडेट करने के लिए इस कार्यप्रणाली का उपयोग कर सकते हैं।
अपलोड कार्यप्रणाली के माध्यम से ई-फाइलिंग वेबसाइट पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध टीडीएस/टीसीएस विवरण की मूल और संशोधित फाइल दाखिल की जा सकती है।
विवरण दाखिल करने के बाद, कटौतीकर्ता/कर संग्रहकर्ता विवरण की स्थिति देख सकते हैं, भले ही विवरण को डिफ़ॉल्ट के साथ/बिना डिफ़ॉल्ट के संसाधित किया गया हो। उपयोगकर्ता डिफॉल्ट वाले विवरण के लिए टीडीएस सीपीसी द्वारा भेजी गई सूचना (इंटिमेशंस) डाउनलोड कर सकते है।
ट्रेसेज़ पर पंजीकृत कटौतीकर्ता डिफ़ॉल्ट वाले विवरणों के लिए टीडीएस सीपीसी द्वारा भेजी गई सूचना डाउनलोड कर सकते हैं। कटौतीकर्ता "कम्युनिकेशन्स" टैब के अंतर्गत "इनबॉक्स" विकल्प में सूचना की जांच कर सकता है। "इनबॉक्स टैब" पर क्लिक करने के बाद, उपयोगकर्ता को सूचना डाउनलोड करने के लिए ""एक्शन रिक्वायर्ड" की जांच करनी होगी।
कटौतीकर्ता/कर-संग्रहकर्ता टीडीएस/टीसीएस विवरण के प्रसंस्करण के बाद टीडीएस/टीसीएस प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं और इसे करदाताओं को टीडीएस/टीसीएस की कटौती/संग्रह के लिए प्रदान कर सकते हैं और ये कटौती/ कर संग्रह आयाकर विवरण दाखिल करने के समय कटौती/संग्रह का दावा करने के लिए करदाताओं के फॉर्म 26 ए एस/ वार्षिक कर विवरण में भी प्रतिबिंबित होते हैं।
लेनदेन आधारित रिपोर्ट भारत के अनिवासी कटौतीकर्ताओं के संबंध में लेनदेन का सारांश प्रदान करती है, जिनका पैन, पैन की अनुपलब्धता के कारण टीडीएस/टीसीएस विवरण में रिपोर्ट नहीं किया जा सका। टीबीआर डाउनलोड करने का अनुरोध केवल तभी दर्ज़ किया जा सकता है जब विवरण स्थिति या तो "डिफ़ॉल्ट के साथ संसाधित" या "डिफ़ॉल्ट के बिना संसाधित" हो।
औचित्य रिपोर्ट और डिफ़ॉल्ट सारांश एक विवरण के लिए चूक की एक समेकित रिपोर्ट प्रदान करता है। एक बार जब रिटर्न को डिफॉल्ट के साथ संसाधित हो जाता है, तो कटौतीकर्ता / कर संग्रहकर्ता के लिए डिफ़ॉल्ट देखने के लिए औचित्य रिपोर्ट और डिफ़ॉल्ट सारांश तैयार किया जाता है। यह कटौतीकर्ता/ कर संग्रहकर्ता को पहचानी गई डिफॉल्ट्स के संशोधन के लिए संशोधन विवरण दाखिल करने में सहायता करता है।
एकत्रित टीडीएस/टीसीएस अनुपालन रिपोर्ट कटौतीकर्ता/कर संग्रहकर्ताओं के पैन से जुड़े कई टैन के सम्बन्ध में डिफ़ॉल्ट जानने में करदाता की मदद करती है।
विवरण में चालान जोड़ने के लिए, वेतन विवरण जोड़ें या हटाएं-अनुलग्नक II, चालान संशोधन, पैन संशोधन, व्यक्तिगत जानकारी, एलपी का भुगतान करें, एलडी लेट फाइलिंग, चालान को टैग करें, डिडक्टी विवरण को संशोधित करें, डिडक्टी पंक्ति को संशोधित करें, डिडक्टी पंक्ति को संपादित करें, बेजोड़ चालान के मामले में कटौतीकर्ता पंक्ति को संपादित करें, पैन सुधार अनुलग्नक III, निर्दिष्ट वरिष्ठ नागरिक की पेंशन/ब्याज आय जोड़ने/हटाएं- अनुलग्नक III कटौतीकर्ताओं/संग्रहकर्ताओं के लिए ट्रेसेज़ पर त्वरित प्रस्तुत करने और प्रसंस्करण के लिए ऑनलाइन संशोधन उपलब्ध है। उपयोगकर्ता 'ट्रैक करेक्शन रिक्वेस्ट' कार्यप्रणाली का उपयोग करके ऑनलाइन संशोधन की जांच कर सकते है।
कटौतीकर्ता ट्रेसेज़ से समेकित (कोंसो) फ़ाइल डाउनलोड कर सकते है और ऑफ़लाइन संशोधन के लिए इसका उपयोग कर सकते है।
अनाधिकृत पहुंच के जोखिम को खत्म करने के लिए, ट्रेसेज़ के उपयोग में आसानी के लिए कई शाखाओं वाले बैंकों/कॉर्पोरेट्स द्वारा ट्रेसेज़ पोर्टल तक लागत प्रभावी, सुरक्षित और प्रामाणिक पहुंच।
कटौतीकर्ता/कर संग्रहकर्ता ट्रेसेज़ के माध्यम से अपने रिफंड अनुरोध जमा करने में सक्षम होंगे। अधिकतम पांच चालान के लिए रिफंड अनुरोध प्रस्तुत किया जा सकता है। कटौतीकर्ता 'ट्रैक रिफंड रिक्वेस्ट ' का उपयोग करके रिफंड अनुरोधों की स्थिति को जांच सकते हैं।
चालान अस्वामिक या दावाकृत होने की स्थिति में कटौतीकर्ता चालान की स्थिति की जांच कर सकता है। कटौतीकर्ता बिन (BIN) विवरण या सिन (CIN) विवरण का उपयोग करके चालान स्थिति की जांच कर सकते हैं।
कटौतीकर्ता फॉर्म प्रकार 24 क्यू , 26 क्यू , 27 क्यू और 27 इ क्यू के लिए चालान क्वेरी के माध्यम से चालान उपभोग का विवरण देख सकते हैं।
कटौतीकर्ता इस कार्यप्रणाली का उपयोग करके पैन, वित्तीय वर्ष, फॉर्म प्रकार और तिमाही के लिए विशिष्ट डिडक्टी का कटौती विवरण देख सकता है।
कटौतीकर्ता टीडीएस/टीसीएस विवरण में प्रस्तुत करने से पहले डिडक्टी के पैन को सत्यापित कर सकता है।
कटौतीकर्ता, डिडक्टी से प्राप्त धारा 197/195(3)195(2) के अंतर्गत शून्य/ लघु कटौती प्रमाणपत्र को मान्य (सत्यापित) कर सकता है।
यदि कटौतीकर्ता को किसी विशेष अवधि के लिए विवरण दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है, तो गैर-दाखिल घोषणा देकर विभाग द्वारा सूचना या कारण बताओ नोटिस से बचा जा सकता है।
विभिन्न कारणों से पिछली अवधि में की गई कटौती की तुलना में मौजूदा अवधि में टीडीएस कटौती में कमी हो सकती है। उस स्थिति में केंद्रीय प्रकमण प्रकोष्ठ (टीडीएस) ने कटौतीकर्ता को लघु कटौती और/या लघु भुगतान के लिए प्रासंगिक(सम्बंधित) कारण साझा करने के लिए सक्षम बनाया है।
ओलटास चालान संशोधन टीडीएस सीपीसी द्वारा अस्वामिक (अनक्लेम्ड) और मैच किए गए चालान के संशोधन के लिए कटौतीकर्ता को प्रदान की जाने वाली कार्यप्रणाली है।
उपयोगकर्ता नीचे उल्लिखित किसी भी प्रकार के सशोधन का चयन कर सकते हैं : - वित्तीय वर्ष - लघु शीर्ष कोड (200 और 400) - प्रमुख शीर्ष कोड (20/21) - अनुभाग कोड।
उपयोगकर्ता 'ट्रॅक ओलटास चालान करेक्शन रिक्वेस्ट' का उपयोग करके ओलटास चालान संशोधन अनुरोध को जाँच सकते है।
ध्यान दें: - धारा कोड-195 में संशोधन/परिवर्तन के लिए कटौतीकर्ता को क्षेत्राधिकार कर आकलन अधिकारी से संपर्क करना होगा।
अधिसूचना संख्या 11/2016 और अधिसूचना संख्या 12/2016 के अनुसार, लघु कटौती/संग्रह और/या स्रोत पर कर की गैर-कटौती/संग्रह के डिफ़ॉल्ट को दूर करने के लिए फॉर्म 26ए/27बी ए प्रस्तुत करने और सत्यापन के उद्देश्य से एक प्रक्रिया अब ट्रेसेज़ वेबसाइट पर आरम्भ की गई है।यदि किसी कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता को "लघु कटौती" अभियाचना नोटिस प्राप्त हुआ है, जहां निर्धारिती ने धारा 139 के अंतर्गत अपनी आय की विवरणी प्रस्तुत की है और अपनी आय पर स्व-आकलन कर/अग्रिम कर का भुगतान किया है। उपयोगकर्ता 'ट्रॅक रिक्वेस्ट फॉर 26ए/27बी ए' कार्यप्रणाली का उपयोग करके 26ए/27बी ए के अनुरोध की स्थिति को जाँच सकते हैं।
विभिन्न कारणों से पिछली अवधि में की गई कटौती की तुलना में मौजूदा अवधि में टीडीएस कटौती में कमी हो सकती है। उस स्थिति में केंद्रीकृत प्रकमण प्रकोष्ठ (टीडीएस) कटौतीकर्ता को लघु कटौती और/या लघु भुगतान के लिए प्रासंगिक कारण साझा करने में सक्षम बनाता है।
केवल पंजीकृत कटौतीकर्ता ही "ऑनलाइन शिकायत मॉड्यूल" के अंतर्गत "समाधान के लिए अनुरोध" की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। समाधान के लिए अनुरोध वित्त वर्ष 2007-08 से दर्ज़ किया जा सकता है। कटौतीकर्ता अपने प्रश्न के साथ संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
कटौतीकर्ता इस कार्य प्रणाली का उपयोग करके कागज रहित सूचना के लिए घोषणाएं दे सकता है यदि उपयोगकर्ता कागजी सूचनाओं को प्राप्त नहीं करना चाहता है।
कटौतीकर्ता "कम्यूनिकेशन्स" टैब के अंतर्गत उपलब्ध "नोटिस/कम्यूनिकेशन्स फ्रॉम असेसिंग ऑफीसर" संभाग में आकलन अधिकारी द्वारा निर्गमित सूचना देख सकते हैं।
फॉर्म-15 ई का आवेदन केवल चालू वित्तीय वर्ष के लिए ट्रेसेज़ वेबसाइट के माध्यम से दर्ज़ किया जा सकता है।
ट्रेसेज़ पर पंजीकृत कटौतीकर्ता प्रमाणपत्र 197, 206 सी (9), 195(2) डाउनलोड कर सकते हैं।






