पोर्टल के बारे में
ट्रेसेज़ आयकर विभाग का एक वेब-आधारित प्रणाली हैं जो टीडीएस प्रशासन के साथ जुड़े हुए सभी पर्णधरियो को उपयोगकर्ता अनुकूल इंटरफेस उपलब्ध करता हैं । यह चालान की स्थिति, स्टैट्मेंट की स्थिति, रिफंड अनुरोध, कन्सो (Conso) फ़ाइल, औचित्य रिपोर्ट (Justification Report) और फॉर्म 16 / 16 ए / 16 बी / 16 सी / 16 डी / 27 डी के डाउनलोड करने तथा जमा किए गए विवरणो ( फॉर्म 26 ए एस / वार्षिक कर विवरण ) को देखने में सहायता प्रदान करता हैं ।
कटौतीकर्ताओ / संग्रहकर्ता, पीएओ और कर दाताओं को उनके खाते बनाने और सुविधाएं देखने के लिए ट्रेसेज़ पर रजिस्टर करना होगा । कटौतीकर्ताओ / संग्रहकर्ता चालान की स्थिति देखने के लिए सक्षम हो जाएगा । ट्रेसेज़ कटौतीकर्ताओ / संग्रहकर्ता को टीडीएस / टीसीएस क्रेडिट को देखने और कर दाताओं के पैन को कटौतीकर्ता / संग्रहकर्ता से संबंधित पैन की जाँच करने में सक्षम बनता हैं ।
करदाता अपने पैन से संबंधित हुई टी डी एस / टी सी एस कटोती का वार्षिक टेक्स क्रेडिट देखने में सक्षम होगा । करदाता यह भी देख सकते हैं की कटौतीकर्ता ने विशेष FY और तिमाही के लिए स्टैट्मेंट में उसका पैन शामिल किया हैं या नही और फॉर्म 16B संपत्ति के खरीदार के रूप में डाउनलोड कर सकता हैं ।
पीएओ अपने अंतर्गत आने वाले डी डी ओ द्वारा फ़ाइल की गई स्टैट्मेंट और अपने द्वारा फाइल किया गया 24G स्टैट्मेंट को डैशबोर्ड पर कर देख सकता हैं ।
यह पोर्टल निम्नलिखित प्रकार के उपयोगकर्ताओं के उपयोग के लिए है :
- कटौतीकर्ता / संग्रहकर्ता
- करदाताओं
- वेतन खाते के कार्यालय ( पीएओ )
उपयोगकर्ता ट्रेसेज़ पर सफल पंजीकरण करने के बाद ही उस पर लॉग इन / प्रवेश कर पायेगें । पंजीकरण तथा लॉग इन / प्रवेश करने की विस्तार पूर्वक प्रक्रिया के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( एफ ए क्यू ) के अंतर्गत दी गई हैं ।
पोर्टल कटौतीकर्ताओ और कर दाताओं के लिए समग्र सेवा में सुधार करने के लिए एक इंटरफेस प्रदान करता हैं जो किसी भी समय, कहीं भी ऑनलाइन सेवाओं को उपलब्ध करवाता हैं । हम हमारी सेवाओं के सुधार में मदद करने के लिए पोर्टल पर आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रिया की सराहना करते हैं ।
इस पोर्टल का उद्देश्य करदाताओं को दी गयी सारी सेवाओं का स्तर, इंटरफ़ेस की ऎसी सुविधा देकर ऊपर उठाने का है, जिसके द्वारा उपयोगकर्ता कहीं भी और कभी भी, किसी भी समय ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकें । हम आप के द्वारा दी गयी बहुमूल्य टिप्पणीयों / प्रतिक्रियाओं, जो हमें हमारी सेवाओं के सुधार में सहायता करेंगी, की सराहना करेंगे ।






